सूर्यदेव की उपासना करने से साधक के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, व्यवसाय संबंधी दिक्कतों का नाश होता है और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. जिन लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है उन्हें हमेशा कोई न कोई उपाय करते कमजोर सूर्य के प्रभाव को कम करते रहना चाहिए.

कमजोर सूर्य व्यक्ति के व्यवसाय हानि, मान हानि और पिता के साथ संबंध खराब करने का कारक हो सकता है. ऐसे में रविवार के दिन कुछ खास उपायों को करके सूर्यदेव को प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन की कई दिक्कतों से पार पाया जा सकता है.

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

रविवार के इन उपायों से सूर्यदेव को करें प्रसन्न

  • सूर्य नमस्कार का बहुत महत्व बताया गया है और इसे बहुत प्रभावशाली भी माना गया है. ऐसे में रविवार के दिन सूर्य नमस्कार करने वाले से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी सेहत का आशीर्वाद देते हैं.

  • धार्मिक मान्यता है कि जिन जातकों की कुंडली में सूर्य कमजोर हो उनके लिए जरूरतमंदों में रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल के साथ ही कपड़े का दान करना शुभ होता है. व्यक्ति का भाग्य चमकता है और कर्ज दूर होता है.

  • लाल रंग सूर्यदेव का रंग माना जाता है. ऐसे में अगर कोई जातक रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र को धारण करता है और सूर्यदेव की पूजाकर उन्हें अर्घ्य देता है तो उसके जीवन के दुखों का नाश होता है.

  • मान्यता है कि जिस घर के मुख्य द्वार पर रविवार को घी का दीया जलाया जाता है उस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है. घर के लोगों पर सूर्य देव प्रसन्न होकर करोबार, सम्मान का आशीर्वाद देते हैं.

  • धार्मिक मान्यता है कि कोई व्यक्ति अगर रविवार को सुबह उठकर सूर्य देव को तांबे के बर्तन से अर्घ्य दे तो लाभ होता है. इसके साथ ही जल मेंलाल फूल, अक्षत, दुब सामग्री अर्पित करे और अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र- ॐ सूर्य देवाय नमः का जाप करे, तो उस व्यक्ति की दूर दूर तक ख्याति पहुंचती है.

  • सूर्य देव को कुंडली में मजबूत बनाने के लिए सबसे सरल उपाय कर सकते हैं. इसके लिए सबसे सरल उपाय ये है कि पिता का आदर सम्मान करें और बुजुर्गों को दिल से आदर करें. ऐसा करने से सूर्य प्रसन्न होकर आपके व्यक्तित्व को सुंदर और आकर्षक बनाते हैं.

Advertisement