काशीपुर। भारत सरकार के बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 2003 में शुरू किए गए अस्मिता कार्यक्रम के अंतर्गत 30 अगस्त 2026 को अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काशीपुर शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
प्रतियोगिता का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एक ओंकार ग्लोबल स्कूल ने उड़ान फाउंडेशन को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में राधे हरि कॉलेज ने होली एंजल पब्लिक स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला एक ओंकार ग्लोबल स्कूल और राधे हरि कॉलेज के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में राधे हरि कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एक ओंकार ग्लोबल स्कूल की टीम उपविजेता रही।
समापन समारोह में विजेंद्र चौधरी, अध्यक्ष, सिलेक्शन कमेटी एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि अस्मिता कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ भविष्य में भी समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रगति दुमका, कशिश शर्मा, जया पांडे, श्वेता भकुनी, मजोत कौर, सावन महरोत्रा, गौरव बिनवाल, योगेश पांडेय, चेतन भट्ट, लोकेश पांडेय और पप्पू बिष्ट शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया।
