शांतिपुरी। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय के शांतिपुरी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह आर्या, एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलशन सिंधी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशन सिंह कोरंगा को जिला उपाध्यक्ष तथा चंचल सिंह कोरंगा को शांतिपुरी कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. गणेश उपाध्याय ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा और मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचकर पार्टी की रीति-नीति एवं कांग्रेस सरकारों के जनहितकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।
डॉ. उपाध्याय ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। शिक्षकों की कमी से विद्यालय और चिकित्सकों की कमी से अस्पताल प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों का असर आम गरीब, कर्मचारी, किसान, युवा और महिलाओं पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2027 में सत्ता में वापसी के संकल्प के साथ जनता के बीच उतर चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना सहित कर्मचारियों और आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने की, जबकि संचालन एडवोकेट आरपी शर्मा, अध्यक्ष दुग्ध डेयरी संघ ऊधम सिंह नगर ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह आर्या, किसान कांग्रेस के उत्तराखंड महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, किच्छा विधानसभा अध्यक्ष गुलशन सिंधी, रिटायर्ड कर्नल रमेश जोशी, पूर्व सैनिक संगठन शांतिपुरी के अध्यक्ष लाल सिंह कोरंगा, शांतिपुरी नंबर 3 के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बचुली देवी, शांतिपुरी नंबर 1 के प्रधान प्रतिनिधि जगदीश कांडपाल, इंदर सिंह मेहता निदेशक दुग्ध डेयरी संघ, उपप्रधान अंजना बोरा, शांतिपुरी नंबर 4 के बीडीसी सदस्य ईश्वर सिंह, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह देऊपा, ऑर्डिनरी कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा, प्रताप कोरंगा, सुभाष जोशी, खिमानंद तिवारी, मुनीम पांडे, हरीश पांडे, पूरन पांडे, प्रभु दत्त जोशी, चंचल रौतेला, बालम कोरंगा, प्रदीप सिंह, मनोज तिवारी, विनोद जोशी, मनोहर जोशी, भोपाल सिंह टाकुली, टीकम नेगी, अमर सिंह दानू, उमराव सिंह नेगी, सोबन सिंह कोरंगा और एमडी जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।
