उत्तरकाशी, 23 सितंबर 2026। नगर पालिका सभागार उत्तरकाशी में बुधवार को राज्य आंदोलनकारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गंगा घाटी अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा ने की। बैठक में जिलेभर से बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लिया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
बैठक के दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए बाल गोविंद डोभाल को जिला अध्यक्ष तथा ज्ञानेंद्र सिंह राणा को जिला महासचिव चुना गया। इसके अलावा राजेंद्र सिंह रावत को यमुना घाटी उपाध्यक्ष और रामचंद्र नौटियाल को गंगा घाटी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी में जयबीर सिंह चौहान को गंगा घाटी सचिव तथा शोबेन्दर सिंह चौहान को यमुना घाटी सचिव बनाया गया।
बैठक में जिले के छह ब्लॉकों के अध्यक्षों की भी जिम्मेदारी तय की गई। इनमें विपिन सिंह चौहान—मोरी, राजपाल पंवार—पुरोला, वासुदेव डिमरी—बड़कोट, विजेंद्र जगूड़ी—चिन्यालीसौड़, राजेश नौटियाल—डुंडा तथा वीरेंद्र राणा—भटवाड़ी शामिल हैं।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और आंदोलनकारियों के लंबित अधिकारों एवं मांगों के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
बैठक में सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन से उत्तरकाशी जिले में राज्य आंदोलनकारियों की आवाज को और मजबूती मिलेगी। बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीति और आंदोलनकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
