पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास रंग लाए, किच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Spread the love

किच्छा में मिनी स्टेडियम निर्माण की प्रक्रिया शुरू, अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण
किच्छा। किच्छा में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (वीसी) जय किशन ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ इंदिरा गांधी खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण संबंधी आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड


पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर किच्छा में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला विकास प्राधिकरण ने निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए स्थल का निरीक्षण किया।
वीसी जय किशन ने बताया कि प्रस्तावित मिनी स्टेडियम में क्रिकेट पिच, बास्केटबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम सहित विभिन्न खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। निरीक्षण के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और लागत का एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
राजेश शुक्ला ने कहा कि मिनी स्टेडियम बनने से किच्छा और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, खेल और आधारभूत संरचना के विकास पर लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, पूरन भट, महेंद्र पाल, नितिन फुटेला, विजय अरोड़ा, अंशुल गंगवार, नवल किशोर, नंदराम प्रजापति, संदीप अरोड़ा, धर्मराज जायसवाल, चंदन जायसवाल सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।


Spread the love