यमकेश्वर में हिमालय क्रांति पार्टी की ‘पहाड़ स्वाभिमान यात्रा’, सत्ता परिवर्तन का आह्वान

Spread the love



यमकेश्वर। हिमालय क्रांति पार्टी (एचकेपी) की ‘पहाड़ स्वाभिमान यात्रा’ रविवार को यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के दौरान कांडी से जोंक तक विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को पार्टी के विजन और आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


यात्रा में सतेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांडी, यमकेश्वर, भृगुखाल, शीला, देवराना, पंचुर, धारकोट, रामजीवाला, किमसार, बनास, कांडाखाल, बिंदवासिनी, नीलकंठ, गरुड़चट्टी और जोंक सहित कई गांवों में डोर-टू-डोर संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
सतेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में सड़क सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक है और कई सड़कें वर्षों से अधूरी या जर्जर अवस्था में हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण और सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा कि सीमित प्रशासनिक संसाधनों के कारण यमकेश्वर क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं और मजबूत प्रतिनिधित्व दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
अजय बिष्ट ने कहा कि लंबे समय से राष्ट्रीय दलों ने पहाड़ी क्षेत्रों की मूल समस्याओं को नजरअंदाज किया है, जिससे पलायन जैसी गंभीर चुनौतियां बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड की दिशा और दशा बदलने के लिए एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचुर स्थित श्री हरि विष्णु पंचदेव मंदिर, यमकेश्वर महादेव और धारकोट स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर यात्रा की सफलता एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
अभियान में पपेंद्र सिंह रावत, ध्रुव सिंह भंडारी, मोहन सिंह, सुरेन्द्र सिंह नेगी, अशोक कुमार, राम दत्त, मनु जुयाल, दरबान सिंह रावत, अरविंद रावत, अनिरुद्ध रावत, गंभीर सिंह राणा, राजेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
पार्टी ने प्रदेशवासियों से पहाड़ के स्वाभिमान, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों पर एकजुट होकर परिवर्तन की इस मुहिम में सहभागी बनने की अपील की।


Spread the love