



रुद्रपुर 11 अप्रैल सूचना विभाग। ज़िला निर्वाचन अधिकारी उदय राज सिंह,मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में पब्लिक स्थान में मतदाता जागरूकता हेतु रूद्रपुर रेलवे स्टेशन पर मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। तथा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु सेल्फ़ी बूथ भी लगाया गया है। ताकि अधिक से अधिक मतदाता प्रेरित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कई मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेकर मतदान की शपथ ली। इस अवसर पर स्वीप टीम से जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध , ज़िला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन , पिंकेश , स्टेशन अधीक्षक के साथ साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला सूचना अधिकारी उधम सिंह नगर।
