रूद्रपुर 05 मई, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह ने रविवार को अधिकारियों के साथ स्ट्रांग रूम बगवाड़ा मंडी का निरीक्षण किया व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित पूरे परिसर निरीक्षण किया। उन्होने स्ट्रांग रूम परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मिकों को 24 घंटे सजग रहने के साथ बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को स्ट्रांग रूमपरिसर में प्रवेश कतई न करने के निर्देश दिये। स्ट्रांग रूम परिसर पर पैनी नजर रखने के लिये 04 पुलिस वॉच टावर बनाये गये है, जिसमे सुरक्षा बल तैनात पाये गये।जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पैनी नजर रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को सीसीटीवी पर नजर बनाये रखते हुये उसके स्टोरेज व पॉवर ब्रेकअप पर भी ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होने कहा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी बिना प्रतिस्थानी के कन्ट्रोल रूम कतई नही छोडे़गें।निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निगं ऑफिसर मनीष बिस्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, आदि मौजूद थे।
Spread the loveक्या यह साफतौर पर सरकार के भीतर राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव को प्रदर्शित नहीं करता कि वह किसानों की मांग को लेकर इस हद तक अगंभीर दिख रही […]
Spread the loveरुद्रपुर।उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) द्वारा गांधी पार्क, रुद्रपुर में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच को बंद […]
Spread the loveरिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के मालड़न काटेज में पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने क्षेत्र वासियों से अनोपचारिक […]