रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल आदर्श कॉलोनी घास मंडी द्वारा श्याम संकीर्तन का आयोजन किया।

Spread the love

श्याम संकीर्तन की संध्या पर भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गई। इसके बाद देर रात्रि तक चले श्याम संकीर्तन में पूरी रात बाबा भक्त दिल्ली व मेरठ से आए गायक के भजनों पर झूमते-नाचते रहे जिससे माहौल श्याममय हो गया। खाटू श्याम सेवा मंडल द्वारा संकीर्तन की संध्या पर कॉलोनी के चामुंडा मंदिर परिसर से खाटू श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया जहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने निशान यात्रा लेकर अपनी आस्था को प्रकट किया यात्रा कॉलोनी के मुख्य मार्गों से होते हुए जैन मंदिर, काशीपुर बाईपास, बालाजी द्वार गेट से पुनः कॉलोनी में आकर समाप्त हुई। इस दौरान यात्रा का

निशान यात्रा निकालते भक्त

कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। बुधवार की शाम आठ बजे से श्याम संकीर्तन की शुरुआत हुई जहां श्याम आरती के साथ संकीर्तन का शुभारंभ किया।

इसके बाद दिल्ली से आई प्रिया व प्राची और मेरठ से आए दीपेश कोरी ने बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार

ठुकराल, संजय ठुकराल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मंदीप वर्मा, विनोद धामा, राजीव चावला, अमित कक्कड़, शशि बाला, सिमरन आर्या, विनोद कुमार, रंजीत सागर, जितेंद्र शर्मा, मनोज आर्या, प्रकाश शर्मा, अशोक सागर, हैप्पी सिंह, बंटी राजोरिया, विकास कोली, महंत बाधवा आदि मौजूद रहे।


Spread the love