राज्य आंदोलनकारियों को आवासीय भूमि पट्टा देने की मांग, एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

Spread the love


किच्छा, 7 अगस्त। इंदिरा गांधी खेल मैदान परिसर में शुक्रवार को राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक नगर अध्यक्ष सूरजपाल सागर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उत्तराखंड राज्य

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड

आंदोलनकारियों के लिए आवासीय भूमि पट्टा कॉलोनी बनाकर पात्र आंदोलनकारियों को भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर चर्चा की गई।
बैठक में कहा गया कि वर्ष 2005 से 2026 तक अनेक पात्र राज्य आंदोलनकारी आवासीय भूमि पट्टे से वंचित हैं। ऐसे सभी पात्र लोगों का चिन्हीकरण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवासीय भूमि पट्टा उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी किच्छा के माध्यम से प्रेषित किया गया।
राज्य आंदोलनकारियों ने मांग की कि सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके योगदान को देखते हुए शीघ्र आवासीय पट्टा कॉलोनी विकसित कर पात्र लोगों को भूमि आवंटित करे। बैठक में आंदोलनकारियों ने इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।


Spread the love