Rudrapur,पारिवारिक विवाद के चलते एक आरोपित ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पत्नी को मरा समझकर आरोपित फरार हो गया। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उसे 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the love

आरोपित रुद्रपुर उधमसिंहनगर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है। जबकि उसकी पत्नी बाल विकास में सुपरवाइजर के पद पर है।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह विष्ट

शिकायतकर्ता राजेंद्र नाथ निवासी कनक गांव चंपावत ने थाना नेहरू कालोनी में शिकायत दी कि उनकी बहन प्रभा जोकि बाल विकास में सुपरवाइजर के पद पर है। उसका उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। मौजूदा समय में दोनों अलग-अलग रहते हैं।

जान से मारने के लिए दबा दिया गला

शनिवार को उनके जीजा विनोद गिरी गोस्वामी जोकि रुद्रपुर उधमसिंहनगर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत है, रुद्रपुर से देहरादून पहुंचा। इसके बाद उनकी बहन के साकेत कालोनी अजबपुर स्थित घर पर गया और बहन प्रभा को जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की।

पड़ोसी को आता देखकर भाग गया था आरोपित

शिकायतकर्ता ने बताया कि यह देखकर उनका सात साल का भांजा चिल्लाया जिसे सुनकर पड़ोसी वहां आ गए। पड़ोसियों को आता देख विनोद गिरी बहन को मरा समझकर वही छोड़ कर वहां से भाग गया। आसपास के लोगों ने उनकी बहन को दून अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने साकेत कॉलोनी से किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित कार लेने के लिए साकेत कालोनी आ रहा है। आरोपित विनोद गिरि को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

पत्नी को तमंचा दिखाकर डरा रहा था आरोपित, गिरफ्तार

पत्नी से मारपीट करने व तमंचा दिखाकर डराने वाले आरोपित को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में स्वाति निवासी नेहरूग्राम रायपुर देहरादून ने सूचना कि उसका पति अजब सिंह अकसर उसके साथ मारपीट करता है। पूर्व में भी आरोपित ने उसकी पिटाई की थी। रविवार को वह पिस्टल लेकर आया और डराने लगा। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके से आरोपित अजब सिंह को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित आर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता है।


Spread the love