उत्तराखंड के गदरपुर स्थित मोहनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बैग के अंदर महिला का शव बरामद हुआ। जहां महिला की हत्या कर शव को बैग में पैक करके सड़क किनारे फेंका गया था।पास घूम रही एक बच्ची ने संदिग्ध बैग देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव था।

हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट

पुलिस कर रही जांच
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और महिला की शिनाख्त की जा रही है। एसएसपी उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।