जन सरोकारों की बुलंद आवाज़ – अजय जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Spread the love


जन सरोकारों की बुलंद आवाज़ – अजय जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

आज के दिन जन्मे उस व्यक्तित्व को कोटि-कोटि शुभकामनाएं, जिन्होंने पत्रकारिता को सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जन आंदोलनों की आवाज़ और सामाजिक चेतना का माध्यम बनाया।

अजय जोशी, जो इस समय हिंदुस्तान अखबार के उधम सिंह नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं, न केवल एक संवेदनशील और निष्पक्ष पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं, बल्कि उत्तराखंड के जन सरोकारों और राज्य निर्माण के मूल भाव को भी निरंतर अपनी लेखनी के माध्यम से जीवंत बनाए हुए हैं।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद एवं समस्त राज्य आंदोलनकारीगण की ओर से उन्हें उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।

जोशी जी ने हमेशा पत्रकारिता के धर्म का पालन करते हुए निहित स्वार्थों से ऊपर उठकर जनहित को प्राथमिकता दी है। उनके समाचारों में न केवल तथ्यों की मजबूती होती है, बल्कि समाज के वंचित वर्गों की आवाज़ को भी मुखर रूप से स्थान मिलता है।

आज हम सब उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और उत्तराखंड के लिए उनके योगदान को नमन करते हैं। आग्रह पंक्ति में रहकर जोशी जी ने जिस तरह पत्रकारिता को सेवा का माध्यम बनाया है, वह पूरे पत्रकार जगत के लिए मिसाल है।

आपका जीवन सदैव प्रेरणादायी बना रहे, आप यूं ही निष्पक्षता, संवेदनशीलता और निर्भीकता से जनपक्ष की पत्रकारिता करते रहें — यही हमारी कामना है।

अजय जोशी के जन्मदिन के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी

एक बार पुनः — जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!

– उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद एवं समस्त राज्य आंदोलनकारीगण श्रमजीवी पत्रकार यूनियन।



Spread the love