हरीश पनेरु: आध्यात्मिक आयोजनों से लेकर जनसंघर्षों तक निरंतर सक्रिय
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु बीते दिनों आध्यात्मिक आयोजनों से लेकर जनहित के मुद्दों तक निरंतर सक्रिय रहे। श्री पनेरु ने डूंगरी, अधौड़ा में इफको द्वारा आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में भाग लिया, तत्पश्चात छिड़ाखान में आयोजित हनुमान जयंती भंडारे में सम्मिलित होकर आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं डालकनिया से ककोड़ जाते समय ग्रामसभा डोबा-श्योतरा के पास सड़क पर गिरे विशाल पेड़ को हटाने में स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर सहयोग करने पर उन्होंने ग्रामीणों की एकता को सराहा। इस कार्य में दीपक मेवाड़ी, रेवाधार पनेरु, आनंद बल्लभ भट्ट, पंकज परगाई समेत अन्य कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
भीमताल विधानसभा के टांडा (ओखलकांडा ब्लॉक) में अखंड रामायण पाठ और रामगढ़ विकासखंड के सतबुंगा में रामलीला मंचन में भी उन्होंने सहभागिता की और जनता के अपार स्नेह को प्राप्त किया।
नवरात्रि पर शराबबंदी की मांग
29 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र के माध्यम से श्री पनेरु ने नवरात्र के पावन पर्व पर प्रदेश भर में शराब एवं मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग करते हुए कहा कि यह सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान होगा एवं नशा विरोधी अभियान को मजबूती देगा।
जनस्वास्थ्य एवं धार्मिक आयोजन में सहभागिता
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के कई मरीजों का हालचाल जानने हेतु वे बेस अस्पताल, साईं अस्पताल, सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे और उनके समुचित उपचार हेतु डॉक्टरों से वार्ता की। साथ ही पांडे गांव के कर्कोटक नाग मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भी सम्मिलित हुए और जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शराब के विरुद्ध जनसंघर्ष
भीमताल विधानसभा क्षेत्र में शराब के बढ़ते ठेकों को लेकर श्री पनेरु ने बुद्ध पार्क में धरना दिया और कहा कि चुनाव पूर्व नशा मुक्त क्षेत्र का वादा करने वाले अब शराब की दुकानें और बार खुलवा रहे हैं। “नशा नहीं रोजगार दो” के नारे के साथ उन्होंने सरकार को चेताया कि पहाड़ में फिर से जनजागृति की लहर उठ रही है।
उन्होंने वर्तमान विधायक पर अकूत संपत्ति अर्जित करने और होटल निर्माण के आरोप लगाए हैं, और कहा कि वह इसके साक्ष्य देने को भी तैयार हैं।
