समाजसेवी पंकज सिंह को मिला विकासखंड धारी, नैनीताल में सम्मान — मां कमला फाउंडेशन की सेवाभावना को मिली सराहना

Spread the love

रामगढ़/धारी (नैनीताल), 15 अप्रैल 2025:जनसेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे मां कमला फाउंडेशन के संस्थापक पंकज सिंह को विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता धारी, नैनीताल के अवसर पर विशेष प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट द्वारा भेंट किया गया, जिन्होंने पंकज सिंह के द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/संपादक उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)संवाददाता

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रमाण पत्र के माध्यम से कहा, “भारतीय तत्वदर्शन में जीवन अमृत है और मानव ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है। पंकज सिंह की जीवन-ज्योति सत्-चित-आनंद का पुंज बने, यही कामना है। उनके कार्य सत्यम, शिवम, सुंदरम की अमूल्य यश की धरोहर हैं जो मानव मात्र के कल्याण के लिए समर्पित हैं।”

11 अप्रैल 2025 को आयोजित विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पंकज सिंह ने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन करते हुए छात्र-छात्राओं के लिए विशेष योगदान दिया। उनके द्वारा जरूरतमंद बच्चों को सहयोग पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण सामग्री, फलाहार एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं।

विशेष रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय दुत्कानेधार, संकुल रामगढ़ में पंकज सिंह ने विद्यालय के छात्रों एवं स्टाफ को बिस्किट, चॉकलेट, फ्रूटी, चिप्स और केक आदि खाद्य सामग्री दान की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने समाजसेवी कार्यों की सराहना करते हुए पंकज सिंह के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रशासन ने कहा, “समाज में ऐसे प्रेरणास्पद व्यक्तित्वों की आवश्यकता है जो निःस्वार्थ भाव से बच्चों के भविष्य और शिक्षा की दिशा में कार्य करें। पंकज सिंह का कार्य उदाहरणस्वरूप है।”

मां कमला फाउंडेशन निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा सहायता जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। ग्रामीण अंचलों में यह संस्था जरूरतमंद परिवारों और बच्चों की मदद हेतु समर्पित है।

पंकज सिंह ने इस अवसर पर कहा, “यह सम्मान मेरे लिए नहीं, उन तमाम जरूरतमंद बच्चों और उनके सपनों के लिए है, जिनके चेहरे पर एक मुस्कान लाना ही मां कमला फाउंडेशन का ध्येय है। हम आगे भी अपने कार्य को समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए तत्पर रहेंगे।”

धारी, रामगढ़ और नैनीताल के जनसामान्य के बीच पंकज सिंह का यह सेवा भाव और निस्वार्थ योगदान एक मिसाल बन रहा है। उनकी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक सशक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।



Spread the love