
चेहरे पर मारे घूंसे


देर रात डेढ़ बजे पड़ोस में रहने वाला नीरज उनके कमरे में घुस आया और पांच साल की पुत्री को उठाकर अपने कमरे में ले गया। जहां आरोपित ने उसकी पुत्री से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी पुत्री का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। साथ ही चेहरे पर भी घूंसे मारे।
संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट रुद्रपुर, (उत्तराखंड)
पुत्री के चीखने चिल्लाने पर वह जब वे लोग नीचे आए तो आरोपित फरार हो गया। उसकी पुत्री नग्न अवस्था में थी और उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मासूम का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।
बच्ची को मारने का प्रयास
एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने बताया कि मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसे मारने का प्रयास किया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। जिसके आधार पर पाेक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

