ऊधम सिंह नगर जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अपराधियों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि अपराध, नशा, अवैध शराब और सामाजिक अराजकता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🔥 गोलीबारी और तोड़फोड़ मामले में सलमान और फैसल गिरफ्तार
थाना कुंडा क्षेत्र में बोलेरो कार और बस में की गई फायरिंग व तोड़फोड़ के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों सलमान व फैसल को हापुड़ से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी थी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया और विशेष निगरानी में आरोपियों की धरपकड़ सुनिश्चित की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे भी बरामद किए गए।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे और पुलिस को चकमा दे रहे थे, लेकिन ऊधम सिंह नगर पुलिस ने अंततः दोनों को दबोच लिया। अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच भी जारी है।
🥃 अवैध कच्ची शराब पर नानकमत्ता पुलिस का शिकंजा
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार नानकमत्ता पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चार भट्टियों को ध्वस्त किया, जिससे 10,000 लीटर लहन नष्ट किया गया। शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई उस वक्त और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है जब राज्य में कच्ची शराब पीने से लोगों की जान जाने की घटनाएं सामने आ रही हों।
इस ऑपरेशन का उद्देश्य अवैध शराब के निष्कर्षण, वितरण और अन्य राज्यों से तस्करी को रोकना था। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
🚨 डकैती कांड का पर्दाफाश – सितारगंज पुलिस की बड़ी सफलता
एक बड़े डकैती कांड में सितारगंज पुलिस ने नामजद अभियुक्त गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से लूट के ₹4.5 लाख रुपये बरामद किए। आरोपियों ने वादी को सस्ते सोने का लालच देकर ₹70 लाख की लूट की थी। इस मामले में अब तक ₹34.50 लाख की बरामदगी हो चुकी है, और चार अपराधियों को पकड़ा जा चुका है। अन्य वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
💊 स्मैक तस्करों पर तगड़ा प्रहार – दो शातिर गिरफ्तार नानकमत्ता पुलिस ने नशा विरोधी अभियान में ग्राम जोगीठेरा से दो शातिर स्मैक तस्करों – कुलवंत और महेंद्र – को गिरफ्तार किया। इनके पास से 58 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹3 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इनकी अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति की जांच में भी जुट गई है।
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि ये आरोपी खटीमा, सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्रों में नशा सप्लाई करते थे। SSP मिश्रा के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहने की बात कही गई है।
