किच्छा शुगर फैक्ट्री में क्रांतिकारी बदलावों के लिए केन कमिश्नर त्रिलोक सिंह मार्तोलिया का भव्य स्वागत पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, नव अधिशासी निदेशक ए.पी. वाजपेई का भी अभिनंदन

Spread the love

किच्छा, 21 जून 2025 –आज किच्छा शुगर फैक्ट्री परिसर में एक गरिमामयी आयोजन के दौरान किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में नवनियुक्त केन कमिश्नर श्री त्रिलोक सिंह मार्तोलिया का फूलमालाओं से स्वागत किया। साथ ही फैक्ट्री के नवागंतुक अधिशासी निदेशक श्री ए.पी. वाजपेई का भी जोरदार स्वागत हुआ।

डॉ उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि त्रिलोक सिंह मार्तोलिया जी ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में पिछले चार वर्षों तक अधिशासी निदेशक के रूप में कार्य करते हुए किच्छा चीनी मिल को फिर से एक सशक्त स्थिति में खड़ा किया। उन्होंने न केवल समय पर फैक्ट्री संचालन, बल्कि रिकवरी दर में सुधार और किसानों के समय पर गन्ना भुगतान को भी सुनिश्चित किया।

तकनीकी बदलावों के ऐतिहासिक कदम

डॉ उपाध्याय ने बताया कि मार्तोलिया जी के कार्यकाल में शुगर फैक्ट्री में कई तकनीकी आधुनिकीकरण किए गए, जिनमें प्रमुख हैं:

  • फैक्ट्री के तीनों बॉयलरों का आधुनिककरण, जिससे ब्रेकडाउन की घटनाएं न्यूनतम रहीं।
  • सेंट्रीफ्यूगल मशीनें, जो पहले 12 की संख्या में चलती थीं, अब उनकी जगह केवल 3 अत्याधुनिक मशीनों को लगाया गया है, जिससे ऊर्जा की बचत और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है।
  • मिल में 1959 से कार्यरत हॉलैंड निर्मित पुराने इंजन, जो बार-बार खराब होते थे, उन्हें हटाकर नई इलेक्ट्रिकल मोटरों का आधुनिकीकरण किया गया।
  • केन फाइबराइज़र (Cane Fibrizer) को भी आधुनिक किया गया। पहले इसमें फिक्स्ड हैमर उपयोग होते थे, जिनकी जगह अब स्विंग हैमर लगाए गए हैं, जिससे पेराई क्षमता और गुणवत्ता दोनों में बेहतरी आई है।

डॉ उपाध्याय ने कहा कि ये सभी पहलू मिलकर इस चीनी मिल को एक मॉडल फैक्ट्री के रूप में स्थापित कर रहे हैं और यह उत्तराखंड के गन्ना किसानों के लिए उम्मीद की नई किरण है।

किसानों की बड़ी भागीदारी

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थित जनों में शामिल थे –

महिपाल सिंह बोरा (महामंत्री, उत्तराखंड किसान कांग्रेस),

देवेंद्र सिंह विर्क, संतोष सिंह, साहिदुल रहमान, हाजी ताहिर, आदिल, प्रभु जोशी, अशोक, विनोद जोशी, करनाल रमेश चंद्र जोशी सहित अन्य किसान नेता और जागरूक नागरिक।

कार्यक्रम का समापन किसानों द्वारा त्रिलोक सिंह मार्तोलिया एवं ए.पी. वाजपेई को भविष्य में भी किसानों के हित में कार्य जारी रखने के लिए शुभकामनाओं के साथ हुआ।

यह आयोजन किच्छा क्षेत्र में कृषि और औद्योगिक समन्वय की एक मिसाल बना, और उम्मीद की जा रही है कि नवनियुक्त अधिशासी निदेशक वाजपेई भी इस विरासत को आगे बढ़ाएंगे।


Spread the love