रुद्रपुर। राजकीय कन्या हाईस्कूल शान्तिपुरी में हरेला पर्व बुधवार को बड़े उत्साह और पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं विद्यालय संरक्षक डॉ. गणेश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। डॉ. गणेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर ही हम एक सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ब्रजेश गुप्ता सहित शिक्षिका लीला देओपा, प्रेमा बोहरा, बीरा अनीता चंद, सुनीता सिंह, रवीना जोशी तथा शिक्षक संजीव गुप्ता और माध्वानंद बहुगुणा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और पौधारोपण किया।
विद्यालय प्रबंधन ने डॉ. गणेश उपाध्याय का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर गीत और नारे भी प्रस्तुत किए, जिससे पूरे माहौल में हरियाली और उत्साह का संदेश गूंज उठा।
संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!
Spread the loveशेख हुसैन की गिरफ्तारी बुधवार देर रात मानगो इलाके से की गई। साथ ही उसका वह मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिससे उसने धमकी भरा मैसेज भेजा […]
Spread the loveदेहरादून। मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर निजी […]
Spread the love मेट्रोपोलिस में छाया गणेश महोत्सव का उल्लास, पंडालों में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गणेशोत्सव की शुरुआत महाराष्ट्र की राजधानी पुणे से हुई थी. गणेश चतुर्थी […]