रुद्रपुर। राजकीय कन्या हाईस्कूल शान्तिपुरी में हरेला पर्व बुधवार को बड़े उत्साह और पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं विद्यालय संरक्षक डॉ. गणेश उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। डॉ. गणेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर ही हम एक सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या ब्रजेश गुप्ता सहित शिक्षिका लीला देओपा, प्रेमा बोहरा, बीरा अनीता चंद, सुनीता सिंह, रवीना जोशी तथा शिक्षक संजीव गुप्ता और माध्वानंद बहुगुणा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और पौधारोपण किया।
विद्यालय प्रबंधन ने डॉ. गणेश उपाध्याय का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से छात्राओं में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लगातार बढ़ रही है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण पर गीत और नारे भी प्रस्तुत किए, जिससे पूरे माहौल में हरियाली और उत्साह का संदेश गूंज उठा।
संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!
Spread the loveये रिक्तियां राज्य के 13 जनपदों के 1307 प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (प्राथमिक) से विद्यालयवार रिक्त पदों का […]
Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और प्रदेश सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित को गढ़वाल मंडल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ […]