खटीमा क्षेत्र पंचायत चुनाव: बीजेपी के तीन उम्मीदवार मैदान में

Spread the love


खटीमा क्षेत्र पंचायत चुनाव: बीजेपी के तीन उम्मीदवार मैदान में✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर (उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी)

ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा विकास खंड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख और उप प्रमुख पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए गौरव सिंह नेगी (पिता: रणजीत सिंह, आयु 24 वर्ष, पता: ग्राम सडासडिया) ने नामांकन दाखिल किया है। इनके प्रस्तावक रोहन सिंह (ग्राम पहेनिया) और अनुमोदक राहुल भण्डारी (ग्राम भुडाई) हैं।

ज्येष्ठ उप प्रमुख पद के लिए पुष्कर सिंह राणा (माता: भागीरथी राणा, आयु 38 वर्ष, पता: बिगराबाग, अनुसूचित जनजाति) मैदान में हैं। इनके प्रस्तावक शरद सिंह (ग्राम छिनकी) और अनुमोदक कमलदीप सिंह राणा (ग्राम नौगवानाथ) हैं।

वहीं प्रमुख पद के लिए रविन्द्र सिंह राणा (पिता: सरिता देवी, आयु 41 वर्ष, पता: जमौर, अनुसूचित जनजाति) ने नामांकन दाखिल किया है। इनके प्रस्तावक सतीश सिंह (ग्राम बण्डिया) और अनुमोदक कमलेश सिंह थापा (ग्राम चारूबेटा) हैं।

सभी उम्मीदवार भाजपा (बीजेपी) के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरेंगे। नामांकन पत्र 11 अगस्त 2025 को दाखिल किए गए। अब चुनावी माहौल में सरगर्मी तेज हो गई है और स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं।



Spread the love