Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,

Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,
Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,

Uttarakhand: सीएम धामी के क्षेत्र में 5 हजार लोगों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, लोग बोले- ‘जिसे वोट दिया वही…’उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद उधम सिंह नगर में लगभग 5 हजार लोगों के सिर से छत छिनने का डर सताने लगा है. किच्छा तहसील क्षेत्र स्थित नगला निवासियों को उनके भविष्य की चिंता परेशान कर रही है.

प्रशासन की ओर से यहां 750 से ज्यादा परिवारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है.

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, संपादक अवतार सिंह बिष्ट,जर्नलिस्ट फ्रॉम उत्तराखंड,अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद

उधम सिंह नगर के किच्छा में नगला क्षेत्र में 750 परिवारों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने को कहा है. लगभग 5 हजार से ज्यादा की आबादी को यहां से हटाने का आदेश दिया गया है. नोटिस में कहा गया है कि लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन कार्रवाई करेगा. अब यहां के निवासियों ने अपने घरों को बचाने के लिए आर पार की लड़ाई शुरू कर दी है.

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे स्थानीय लोग
यहां के निवासियों का कहना है कि वो 70 सालों से यहां रह रहे हैं. आज तक कभी उनको अतिक्रमणकारी नहीं कहा गया, लेकिन अब उनको अतिक्रमणकारी कहकर यहां से हटाया जा रहा है. उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है. इन लोगों ने अब अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है ताकि इनकी बात सरकार के कानों तक पहुंच सके.

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया भरोसा
नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से लोकसभा सांसद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि यह कोर्ट का आर्डर है. ऐसे में वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. हालांकि वह किसी को घर से बेघर नहीं होने देंगे. सरकार उनके घरों को बचाने के लिए कोई न कोई कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि दिवाली पर रुद्रपुर वासियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है. नजूल की भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने का काम करेंगे. नगला निवासियों के घरों को भी उजाड़ने नहीं दिया जाएगा.

Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स संपादक अवतार सिंह बिष्ट

इधर नगला निवासी 5 हजार से अधिक लोग अपनी दिवाली सूनी बता रहे हैं. उनका कहना है हमने जिस सरकार को चुना वही हमें हमारे घरों से बेघर कर रही है. हम जीवन भर की पूंजी ऐसे उजड़ते हुए नहीं देख सकते हैं. अपनी जान दे देंगे, लेकिन अपने घरों को टूटने नहीं देंगे.

Advertisement