Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों और उनका साथ देने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ पिलाकर हैवानियत, गैंगरेप कर फरार; महिला समेज 4 पर केस

जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या को सौंपी है।

खटीमा के एक गांव की महिला ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि मार्च की दोपहर उसकी पुत्री को नेहा अपने साथ बाजार से सामान लाने की बात कहकर लेकर गई थी। बाजार में उसने उसकी पुत्री को कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, जिसे पीते ही उसे चक्कर आ गए। इसके बाद वह उसकी पुत्री को झनकईया के जंगल ले गई। वहां हिमांशु, बमनपुरी बनबसा निवासी संजीत सिंह राणा व खटीमा निवासी जतिन आ गए। आरोप है कि तीनों ने उसकी पुत्री को पेड़ से बांधकर पीट और सामूहिक दुष्कर्म किया।

Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,
Hindustan Global Times, अवतार सिंह बिष्ट,
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, संपादक अवतार सिंह बिष्ट

अगले दिन जब उसकी पुत्री को होश आया तो वह हिमांशु के घर में थी। शाम को नेहा उसकी पुत्री को लेकर आई। महिला ने कहा उसकी पुत्री ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। पांच-छह माह बाद उसकी पुत्री की तबीयत खराब होने पर पता चला कि वह गर्भवती है। तक पुत्री ने घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने नेहा, हिमांशु, संजीत सिंह राणा और जतिन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।