

तेज धूप निकलने के कारण न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 अक्टूबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। ताज पश्चिमी विकशॉप सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना भी है।।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30.2 और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह से तापमान बढ़ा हुआ है। शनिवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटक धूप खिली रही। दिन के समय जहां गर्मी का एहसास हो रहा है तो वही सुबह और शाम ठंड बनी हुई है।

ला नीना का असरबारिश न होने और चटक धूप खिलने की वजह सर्दी में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। यह भी माना जा रहा है कि इस साल अधिक ठंड हो सकती है। प्रशांत महासागर में खास प्राकृतिक घटना ला नीना का असर उत्तराखंड में भी पड़ सकता है। इस कारण यहां ठंड अधिक होने की संभावना है। इस तरह के आसार हर 2 साल में बनते हैं, जिसकी वजह से सामान्य से अधिक बारिश और ठंड होती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से अधिक बना रह सकता है। जबकि सोमवार के बाद पर्वतीय क्षेत्र में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।




