Writing
सड़क दुर्घटना या जानलेवा हमला? अभिषेक वाल्मीकि की मौत के बाद रुद्रपुर में बढ़ा तनाव
रुद्रपुर, 13 अगस्त 2026। सात जुलाई को गंभीर रूप से घायल हुए अभिषेक वाल्मीकि की मौत के बाद रुद्रपुर में तनाव का माहौल बन गया है। परिजनों ने इस घटना को हत्या करार देते हुए आरोप लगाया है कि अभिषेक के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उनकी जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। कई दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया गया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
महापोर विकास शर्मा रुद्रपुर
अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार है कि भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल भाई अभिषेक का एम्स ऋषिकेश ले जाते समय रास्ते में ही निधन हो गया।
अभिषेक जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा हूं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
परिजनों का आरोप है कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना का मामला नहीं है। उनका कहना है कि अभिषेक के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार का दावा है कि गंभीर चोटों के कारण ही उनकी मौत हुई है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
अभिषेक की मौत की सूचना मिलते ही वाल्मीकि समाज और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। इससे पहले भी समाज के लोग नगर निगम और कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन कर चुके थे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की थी।
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अभिषेक की मौत का वास्तविक कारण क्या था? क्या यह सड़क दुर्घटना का मामला था या फिर जानलेवा हमले का परिणाम? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
इस मामले को लेकर वाल्मीकि समाज पहले से ही आंदोलनरत था। पिछले दिनों बड़ी संख्या में समाज के लोग नगर निगम और कोतवाली पहुंचे थे। वहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई थी। समाज के लोगों का कहना है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना का मामला नहीं है। उनका आरोप है कि अभिषेक पर जानलेवा हमला किया गया था। अब उनकी मौत के बाद परिवार और समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग तेज कर दी है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रुद्रपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
