सच दबाने की कोशिश किसकी?”कहानी दर्द की, सवाल सिस्टम पर — विधायक की एंट्री के बाद हड़कंप”

Spread the love


तीन दिन की खामोशी… मासूम पर बेरहमी… आखिर किसे बचा रहा था स्कूल व सिस्टम?”
स्कूल की चारदीवारी में दर्द की चीख — पुलिस का ‘नींद मोड’ किसके इशारे पर?
गाल सूजे, बच्ची रोई… पर कार्रवाई रुकी क्यों?
हैप्पी चाइल्ड स्कूल में ‘खुशी’ नहीं ‘क्रूरता’! सच दबाने की कोशिश किसकी?”
कहानी दर्द की, सवाल सिस्टम पर — विधायक की एंट्री के बाद हड़कंप”

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी


खबर ,रम्पुरा चौकी पहुँचे विधायक शिव अरोरा — निजी स्कूल में बच्ची से मारपीट पर कार्यवाही न होने पर फूटा गुस्सा
स्कूल प्रबंधन व टीचर पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश — बोले: “पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय”

रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र के एक निजी स्कूल हैप्पी चाइल्ड स्कूल में 6 वर्षीय कक्षा 4 की छात्रा के साथ टीचर द्वारा की गई बेरहमी की मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने पर मामला और गंभीर हो गया।

शुक्रवार को पीड़ित परिजनों के साथ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा रम्पुरा चौकी पहुंचे और पुलिस के धीमे रवैये पर कड़ी नाराज़गी जताई।
विधायक ने चौकी इंचार्ज को स्पष्ट निर्देश दिए कि —परिजनों ने जिन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, उन पर तत्काल प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। दोषी चाहे शिक्षक हो या स्कूल प्रबंधन, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।”

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जिस तरह तीन दिनों तक स्कूल ने आरोपित टीचर को बचाने की कोशिश की और पुलिस चुप बैठी, यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इस रवैये को “घोर लापरवाही” और “घटिया मानसिकता” करार दिया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के गाल पर गंभीर सूजन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे कितनी क्रूरता से पीटा गया।

मैं रुद्रपुर का विधायक हूं और इस गरीब व मासूम बच्ची के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं — न्याय जरूर मिलेगा।”

विधायक ने जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा से भी दूरभाष पर बातचीत कर स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अंत में उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में बच्चों पर हमले, शिक्षण संस्थानों में हिंसा और अभिभावकों के दमनात्मक व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

घटना के समय मौजूद लोग —
पार्षद गिरीश पाल, चन्द्रसेन चंदा, राज कोली, दर्शन कोली, शुभम, नाथूलाल गुप्ता, डॉ. महेश कोली, राजेश कोली, सुदामा कोली, मयंक कक्कड़, सुनील यादव, सोनू कोली सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



Spread the love