

रूद्रपुर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर गांधी पार्क के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त करता है। उनके सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार केवल स्मरण के लिए नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाकर समाज में व्यावहारिक रूप से लागू करने की आवश्यकता है, तभी सच्चे अर्थों में उन्हें श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर डॉ. अंबेडकर के सामाजिक सुधार, शिक्षा और संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
इस अवसर पर हरभजन सिंह मेहता, दीपक कुमार, राजू राजौरिया, रामचंद्र सागर, सुशील कुमार, जितेन्द्र सागर, प्रदीप सागर, मुकुल सागर, मिंटू सागर, चंद्रा सागर, जयपाल सागर, राजकुमार सागर, अमन सागर, मोहनलाल, विशाल सक्सेना, सुरेन्द्र सागर, अजय नारायण सिंह, दिनेश कुमार, ओमकार सिंह, जसवंत सिंह, महेन्द्र मास्टर, हैप्पी रस्तौगी, छत्रपाल, छोटे लाल, वकील अहमद, बंटी रस्तौगी, संजय कुमार, दामोदर, लक्ष्मी प्रसाद और बटी रस्तौगी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




