

अब महिला टीम की बारी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली ये टीम महिला वनडे विश्व कप 2025 के 50 दिन बाद मैदान पर उतरने जा रही है. श्रीलंका के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के तहत ये जंग होने जा रही है. पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. ये मैच कितने बजे शुरू होगा? लाइव

कैसे देख पाएंगे? आइए जानते हैं.
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम पूरे 50 दिनों के लंबे ब्रेक के बाद श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से अपने नए सफर की शुरुआत कर रही है. 21 दिसंबर से शुरू हो रही इस सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, जहां सभी की नजरें भारत की स्टार खिलाड़ियों पर टिकी होंगी. वनडे महिला विश्व कप 2025 जीतने के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारतीय महिला टीम दोबारा मैदान पर दिखेगी. पहले टी20 में सबकी नजर कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान स्मृति मंधाना पर रहने वाली हैं, इन दोनों से ही आक्रामक बल्लेबाजी की उम्मीद की जा रही है.
मंधाना पर रहेगी सबकी नजर
बाएं हाथ की तूफानी ओपनर मंधाना पर खासतौर पर फैंस की नजरें होंगी. वो पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं. पलाश मुच्छल से ना सिर्फ उनकी शादी टूटी बल्कि ब्रेकअप हुआ और रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया. दोनों पिछले करीब 5 साल से रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे. शादी की कई रस्में भी हो चुकी थीं, लेकिन बीच में ही शादी टूट गई. उन्होंने इस पूरी घटना के बाद ये कहा था कि वो सबसे ज्यादा क्रिकेट से प्यार करती हैं और मैदान पर वापसी के लिए इंतजार कर रही हैं. आज ये घड़ी आ चुकी है. देखना होगा कि वो किस अंदाज में चौके-छक्कों की बारिश करेंगी.
टी20 विश्व कप 2026 के लिहाज से अहम सीरीज
भारतीय टीम ने पिछली टी20 सीरीज जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जिसे 3-2 से अपने नाम किया था, वहीं श्रीलंका महिला टीम मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल चुकी है. अब यह 5 मैचों की सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि अगले साल महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 होना है और इस इवेंट के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है.
कब और कहां होगा मुकाबला
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच पहला टी20 मैच 21 दिसंबर को एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
कितने बजे से शुरू होगा मैच
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम के बीच टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबले की पहली गेंद शाम 7 बजे डाली जाएगी.
कहां देख सकते हैं लाइव
भारत और श्रीलंका महिला टीम के बीच यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.
IND-W vs SL-W: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम- चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवंडी, मल्की मदारा🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ




