नशा तस्करी पर करारा प्रहार
ऊधमसिंहनगर पुलिस ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश देते हुए एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कोतवाली बाजपुर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त कार्रवाई में 1.321 किलोग्राम अफीम के साथ दो शातिर तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।
चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी पत्रकारिता और ढाबे की आड़ में अफीम तस्करी का धंधा चला रहे थे। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर चुनौती थी, बल्कि समाज को भ्रमित करने वाली गतिविधियों का भी पर्दाफाश करती है। पुलिस की इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधी चाहे किसी भी मुखौटे में हों, कानून की पकड़ से नहीं बच सकते।
यह कार्रवाई युवाओं को नशे के जाल से बचाने की दिशा में एक मजबूत कदम है और यह भरोसा जगाती है कि ऊधमसिंहनगर पुलिस अपराध के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।


