

रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के बैनर तले नगर निगम सभागार, रुद्रपुर में आयोजित “स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी स्मृति उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह” में खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्ती डॉ. नागेंद्र शर्मा को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं खेल क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चुनिंदा व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
डॉ. नागेंद्र शर्मा, जो कि Kumaun University के पूर्व कीड़ा अधिकारी एवं कीड़ा परिषद के सचिव रह चुके हैं, वर्तमान में Uttarakhand State Gymnastics Association के अध्यक्ष तथा District Olympic Association के अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त वे Sports Psychology Association of India के लाइफ मेंबर तथा Sepak Takraw Federation of India के एग्जीक्यूटिव मेंबर भी हैं।
खेल और प्रशासनिक क्षेत्र में उनके दीर्घ अनुभव और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण नवंबर 2025 में चेन्नई में आयोजित एशिया अंतर्राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनकी सक्रिय भागीदारी भी है, जहाँ उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. शर्मा ने खेलों के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन और संगठनात्मक क्षमता ने जनपद उधम सिंह नगर ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के आदर्शों पर चलते हुए ऐसे कर्मयोगियों को सम्मानित करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपने कार्यों से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. नागेंद्र शर्मा ने परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें प्रदेश के युवाओं के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।




