हिंदुस्तान Global Times, अवतार सिंह बिष्ट, मेट्रोपॉलिश सिटी दशहरा महोत्सव  का आज अंतिम दिन, संस्कृतिक  कार्यक्रमों की धूम मची है। मेट्रोपोलिस के बच्चे व महिलाएं एवं आसपास क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। MRWA के द्वारा₹100 का टिकट पर अनगिनत इनाम रखे गए थे। आज मंच के माध्यम से बॉक्स में बिक चुके टिकट की द्वितीय प्रति एकत्रित कर बॉक्स में डाली गई थी। अलग-अलग व्यक्तियों से पर्ची निकालकर इनाम की घोषणा पूर्व विधायक राजकुमार ठाकुर द्वारा की गई ।मौके पर ही पर्ची में निकले इनाम को विजेताओं को दे दी गई। आज विजयदशमी को मेट्रोपोलिस में  बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया, पुतला दहन कार्यक्रम को करीब से देखने के लिए  हजारों की भीड़ जिसमें महिलाएं पुरुष बच्चे उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व विधायक, हिंदू हृदय सम्राट के नाम से विख्यात राजकुमार ठुकराल ने अपने संबोधन में  सभी उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए भगवान राम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहा बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार आपके जीवन में नया उत्साह लाए जो आपको जीवन में सफलता की ओर ले जाए। भगवान राम आपके जीवन में प्रचुर समृद्धि, स्वास्थ्य और धन लाएँ। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा था ,हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। पूर्व विधायक राजकुमार ठकराल के संबोधन पर उपस्थित सभी दर्शकों ने तालियां बजाकर राजकुमार ठुकराल पूर्व विधायक का गर्म जोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में मेट्रोपोलिस निवासियों एवं रुद्रपुर विधानसभा के सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी। तदुपरांत मुख्य अतिथि एवं MRWA के संयुक्त तत्वाधान में  रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन बी एल चोमवाल ने किया,  mrwa अध्यक्ष देवेंद्र शाही, उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, कोषाध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल , सचिव सुनील शुक्ला, हितेश लालवानी, दलीप सिंह,विनय कुमार दुबे, आदित्य कुमार, बृजेश तिवारी,जीवन खाती,सुमित सक्सेना,राजेश तिवारी,सुमेश राय,रवि सिंह, गिरीश तड़ियाल, आदि उपस्थित थे। मेट्रोपोलिस में चार दिवसीय दशहरा मेला, के कुशल संचालन एवं हिंदुत्व की अलग जगाने के लिए, आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति के प्रति सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने पर mrwa, की पूरी टीम एवं समस्त मेट्रोपोलिस वासियों के साथ-साथ उधम सिंह नगर, उत्तराखंड वासियों को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री एवं उधम सिंह नगर प्रभारी गणेश जोशी, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक drमंजूनाथ टीसी उधम सिंह नगर, विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।

Spread the love

रामायण के अनुसार भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की। इस दिन को मनाने के लिए लोग विजयादशमी या दशहरा उत्सव मनाते हैं और पूरे देश में दशहरा उत्सव मनाया जाता है। हर साल नवरात्रि के समापन पर विजयादशमी का त्योहार या दशहरा मनाया जाता है। दशहरा को 10 सिर वाले रावण पर विष्णु अवतार राम की जीत के रूप में

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार ने कहा कि हमारे त्यौहार, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े होने के साथ ही कृषि, नदियों, पहाड़ों और हमारे इतिहास से जुड़े हुए हैं। युगों-युगों से भगवान राम, भगवान कृष्ण की गाथाएं हमारे सामाजिक परिवेश में प्रेरणा एवं जागृति का स्रोत रही हैं। नवरात्रि के शुभ दिनों के बाद आज विजयादशमी के दिन रावण का पुतला दहन हमारी महान परंपरा का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम जिस संकल्प को लेकर अयोध्या से निकलते हैं, उसी संकल्प से वे एक बड़ी सामूहिक शक्ति का निर्माण करते हैं और रावण पर उनकी जीत में समाज के हर वर्ग की भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करते हैं।


Spread the love