

इस्लामाबाद में जिस होटल में शांति वार्ता की बैठक रखी गई थी, उस होटल का बिल पाकिस्तान की शहबाज सरकार नहीं चुका पाई है। यह खबर फैली तो सरकार की हर जगह थू-थू होने लगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होस्ट करने वाले पाकिस्तान की दुनियाभर में फजीहत हो रही है।
इस्लामाबाद में जिस होटल में शांति वार्ता की बैठक रखी गई थी, उस होटल का बिल शहबाज सरकार नहीं चुका पाई है।
बता दें कि इस्लामाबाद के सेरेना होटल में 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच अमेरिका और ईरान के उच्चाधिकारियों के बीच शांति वार्ता की बैठक हुई थी, जो असफल रही। पाकिस्तान इसमें मध्यस्थ होने का दावा कर रहा था और दुनियाभर में अपनी कूटनीतिक ताकत की हवाइयाँ उड़ा रहा था।
लेकिन यह मौका पाकिस्तान के लिए फजीहत बनकर सामने आया। पाकिस्तान की सरकार इस होटर का बिल ही समय पर नहीं चुका सकी। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने बिल नहीं चुकाया, तो आखिरकार होटल के मालिक को इन खर्चों का भुगतान करना पड़ा, जो आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क से जुड़े हैं।




