नाबार्ड क्लस्टर पॉलीहाउस घोटाले पर किसानों की हुंकार, आयुक्त कार्यालय के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन

Spread the love



नैनीताल से बड़ी खबर:नाबार्ड क्लस्टर पॉलीहाउस घोटाले के विरोध में किसानों ने मंगलवार को नैनीताल पहुंचकर कुमाऊं आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। हालांकि आयुक्त के कार्यालय में मौजूद न होने के कारण किसानों ने सहायक आयुक्त श्री जीवन सिंह नागन्याल को मीडिया की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड) रही थी।


ज्ञापन सौंपने के बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया को पूरे मामले से अवगत कराया और आरोप लगाया कि पॉलीहाउस योजना के नाम पर किसानों के साथ बड़ा आर्थिक छल हुआ है। किसानों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी जमा पूंजी वापस दिलाने की मांग की है।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नैनीताल स्थित हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर कानूनी सलाह भी ली। कानूनी विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रशासन स्तर पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो माननीय मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजकर मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग की जा सकती है।
किसानों ने यह भी निर्णय लिया है कि जल्द ही एक संगठित समिति का गठन किया जाएगा, जिसके माध्यम से उपभोक्ता अदालत में मुकदमा दायर कर किसानों की राशि चक्रवृद्धि ब्याज और मुआवजे सहित वापस दिलाने की मांग की जाएगी। समिति गठन की प्रक्रिया पहले से ही शुरू कर दी गई है।
किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़े स्तर पर जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।


Spread the love