महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में तीन राज्यों की जीत पर रुद्रपुर में जश्न!तीन राज्यों की जीत पर भाजपाइयों का जश्न, भगत सिंह चौक गूंजा उत्साह से

Spread the love


रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद रुद्रपुर में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। शहर के मुख्य भगत सिंह चौक पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई व ‘झालमूड़ी’ खिलाकर बधाई दी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


महापौर विकास शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इन चुनाव परिणामों ने देश में विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर लगा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस जीत का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि जनता अब केवल विकास, पारदर्शिता और जनहित की नीतियों पर ही भरोसा कर रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में बदलाव को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि वहां की जनता ने कथित अराजकता और कुशासन से मुक्ति के लिए भाजपा को चुना है, जबकि असम में लगातार तीसरी जीत और पुडुचेरी में पुनः विश्वास जनता की संतुष्टि का प्रमाण है।
वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुग सहित अन्य वक्ताओं ने भी इस जीत को राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विपक्ष की तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति के प्रति जनता की अस्वीकृति को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर पार्षद प्रमोद शर्मा, पार्षद नीतू राय, मानवेंद्र राय, भारत भूषण चुग, प्रमोद मित्तल, मोर सिंह यादव, विजय तोमर, बिट्टू चौहान, सुनील ठुकराल, पारस चुग, हिमांशु शुक्ला, अनिल चौहान, उपेंद्र, ममता त्रिपाठी, सुषमा अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, दीपक गोस्वामी, मुकेश वशिष्ठ, पंकज शर्मा, के.के. त्रिपाठी, सनी अरोरा, मुकेश मंडल, दिलीप अधिकारी, जितेंद्र संधू, दिलजोत बाजवा, संजीव शर्मा, राजन राठौड़, सर्वेश मौर्य, राजेश कामरा, सतनाम सिंह पप्पू, संदीप राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love