मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश त्रिशूल चौक से आवास विकास तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने पर जोर!त्रिशूल चौक से आवास विकास तक सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने पर जोर

Spread the love


रुद्रपुर, 07 मई 2026। विधानसभा रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा बैठक जिला सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने की।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं से जुड़े कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने त्रिशूल चौक से आवास विकास तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए। साथ ही अधिशासी अभियंता जल संस्थान और विद्युत विभाग को डीडी चौक से काशीपुर बाइपास तथा डीडी चौक से मेडिकल कॉलेज तक पानी और बिजली की लाइनों को शीघ्र शिफ्ट करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


बैठक में भूरारानी क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, राजस्व विभाग और जिला विकास प्राधिकरण को संयुक्त सर्वे कर भविष्य की आबादी को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए।
क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा तथा महापौर विकास शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में चल रहे सभी सड़क निर्माण कार्य वर्षाकाल से पहले पूर्ण कर लिए जाएं ताकि जनता को परेशानी न हो। उन्होंने अनावश्यक रूप से गड्ढे खोदकर छोड़ने पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि उतना ही कार्य शुरू किया जाए जिसे मानसून से पूर्व पूरा किया जा सके।
विधायक शिव अरोरा ने शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए सिंचाई विभाग की भूमि पर पार्किंग निर्माण हेतु जिला विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में निर्माण कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए सभी आवश्यक परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर मानसून से पहले पूरा किया जाना चाहिए।
बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, पीडी हिमांशु जोशी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता तरुण शर्मा, पेयजल निगम के सुनील जोशी, विद्युत विभाग के राजीव चक्रवर्ती, लोक निर्माण विभाग के विनोद सनवाल, एनएचएआई के अचल जिंदल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love