समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत हो गई है. वह सुबह करीब 4 बजे अपने घर के किचन में बेहोश पाए गए थे. उसके बाद उनको सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

Spread the love

अब प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम केजीएमयू अस्पताल में किया जा रहा है. इस बीच रिपोर्ट आई है कि प्रतीक के शव पर कई चोट के निशान हैं. पत्नी अपर्णा यादव के परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं. अपर्णा यादव के छोटे भाई अमन बिष्ट मौके पर मौजूद हैं. उनकी मौजूदगी ही प्रतीक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. इस बीच अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. अपर्णा किसी काम से दिल्ली आई हुई थीं तभी लखनऊ में यह घटना घट गई. अपर्णा के छोटे भाई अमन बिस्ट लखनऊ वाले घर पर थे. प्रतीक को उन्होंने ने ही अस्पताल पहुंचाया.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

पूरी पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाएगी. अगले 48 से 72 घंटे बीच रिपोर्ट आएगी. तभी यह साफ हो पाएगा कि प्रतीक यादव का निधन किस कारण हुआ. डॉक्टरों का कहना है कि प्वाइजन की वजह से प्रतीक की मौत की आशंका है. अब सवाल यह है कि प्रतीक के शरीर में यह प्वाइजन कैसे पहुंचा. क्या उन्होंने किसी पदार्थ का सेवन किया था. प्रतीक यादव बॉडी बिल्डिंग भी करते थे. वह नियमित रूप से जिम जाते थे.


Spread the love