अल्मोड़ा में राहुल गांधी की सभा आज, कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

Spread the love


अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी विमान से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए अल्मोड़ा रवाना होंगे। अल्मोड़ा में उनकी विशाल जनसभा को लेकर कांग्रेस संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है।
कांग्रेस ने अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में सभा की तैयारी की है। पिछले कई दिनों से प्रदेश और जिला स्तर के नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं। मंच निर्माण, सुरक्षा, पार्किंग, कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को अंतिम रूप दिया गया है। कांग्रेस का दावा है कि कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक सभा में पहुंचेंगे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं ने भी अल्मोड़ा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार यह रैली 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया और संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सभा स्थल तक पहुंचने का आह्वान किया गया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान बेरोजगारी, पलायन, महंगाई, अग्निवीर योजना और राज्य के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठा सकते हैं। इससे पहले उनके पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद कार्यक्रम को लेकर भी राजनीतिक हलचल तेज रही है।
राहुल गांधी आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा रवाना होंगे।
सिमकनी मैदान में विशाल जनसभा ।

कांग्रेस का मिशन-2027: अल्मोड़ा में राहुल गांधी की जनसभा, जुटेंगे प्रदेशभर के दिग्गज नेता
अल्मोड़ा में आयोजित राहुल गांधी की जनसभा को कांग्रेस के मिशन-2027 का शंखनाद माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल


कुमाऊं भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी।
2027 विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा दौरा।


Spread the love