उत्तराखंड, ऋषिकेश पहाड़ स्वाभिमान यात्रा ऋषिकेश पहुंची, हिमालय क्रांति पार्टी ने निकाला भव्य रोड शो।हिमालय क्रांति पार्टी (एचकेपी) की “पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” मंगलवार को पहाड़ों से उतरकर योगनगरी ऋषिकेश पहुंची। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में भव्य रोड शो निकालकर जनता से संवाद किया और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड
रोड शो में एडवोकेट आशुतोष कोठारी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा गीतानगर, काले की ढाल, बनखंडी, त्रिवेणी घाट और मुख्य बाजार क्षेत्र से होकर निकली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हिमालय क्रांति पार्टी के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जनता से समर्थन की अपील की।
पार्टी नेताओं ने कहा कि “हिमालय से प्रेरणा, क्रांति से निर्माण” के संकल्प के साथ निकाली जा रही यह यात्रा उत्तराखंड के विकास, युवाओं के रोजगार, बेहतर यातायात व्यवस्था और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश की समस्याओं और जनता की मांगों को मजबूती के साथ विधानसभा तक पहुंचाया जाएगा।
रोड शो में डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, अजय बिष्ट, शंकर दत्त सती, बृजमोहन सिंह गुसाईं, पूजा चमोली, अनूप बसलियाल, पपेंद्र सिंह रावत, ध्रुव सिंह भंडारी, मोहन सिंह, अशोक कुमार, राम दत्त, अभिषेक घनशाला, पंकज बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहाड़ के स्वाभिमान, क्षेत्रीय अधिकारों और जनसरोकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों को नई दिशा मिलेगी।
