रुद्रपुर/देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 15 जून 2026 को पौड़ी गढ़वाल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई से सुबह 10:15 बजे प्रस्थान कर 10:20 बजे लोहियाहेड हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना होंगे।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड।
मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे रासी हैलीपैड, पौड़ी पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा साइंस म्यूजियम के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:45 बजे साइंस म्यूजियम पहुंचकर वह साइंस म्यूजियम पौड़ी का उद्घाटन करेंगे तथा प्रस्तावित साइंस सिटी का अवलोकन एवं भ्रमण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे रामलीला मैदान, पौड़ी पहुंचेंगे, जहां वह “जय कण्डोलिया पौड़ी महोत्सव-2026” का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:25 बजे रामलीला मैदान से रासी हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:40 बजे रासी हैलीपैड पहुंचने के बाद वह 1:50 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 2:15 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा टीम को अग्रिम रूप से संबंधित स्थलों पर भेजा जा रहा है। प्रशासन ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
