जातक अपनी कर्मठता से स्थितियों को अनुकूल बनाने का प्रयास कर सकता है। कई महत्वपूर्ण चुनौतियों के साथ जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी थोड़ा सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी बनाये रखें। खिलाड़ियों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ गुजरना पड़ सकता है। कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला हो सकता है।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
वृष (Taurus) – (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जातक के कार्यों में विलम्ब या परेशानियाँ बन सकती हैं। अनावश्यक लड़ाई-झगड़े से बचें। न्यायालय आदि के कार्यों में भी विलम्ब आदि हो सकता है। अनावश्यक प्रकार की मानसिक उलझने जातक को तनाव दे सकती हैं। सावधानी बनाये रखें। स्वास्थ्य आदि की दृष्टि से भी सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सावधानी बनाये रखें।
मिथुन (Gemini) – (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों का समय अनुकूल बना रह सकता है। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक यदि राजनीति में होगा तो अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातकों का भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। कार्य व्यापार आदि की दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है।
कर्क (Cancer) – (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गुरू की उच्च स्थिति के बाद भी शुक्र एवं बुध के कारण जातक के कई महत्वपूर्ण कार्यों में परेशानियाँ आ सकती हैं। या चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती हैं। सूझ-बूझ से कार्य करने के बाद भी चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ जातक को तनाव दे सकती हैं। अनावश्यक प्रेम सम्बंधों में न उलझे नही तो अपयश का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह (Leo) – (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। राहु-केतु की दृष्टि के कारण विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय हो सकते हैं। थोड़ा-बहुत स्वास्थ्य सम्बंधी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह के जोखिम से बचें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नही तो चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार आदि की दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल नही है इसलिए सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से चुनौतियाँ कम हो सकती हैं।
कन्या (Virgo) – (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल बना रह सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं दूरदृष्टि से कई महत्वपूर्ण कार्यों को अनुकूल बनाने और पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। यह सप्ताह कार्य व्यापार की दृष्टि से भी उत्तम है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण पद पर नौकरी मिलने का अवसर मिल सकता है जिससे जातक की चुनौतियाँ कम हो सकती हैं।
तुला (Libra) – (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों का समय मिला-जुला हो सकता है। जातक अपने सूझ-बूझ एवं संघर्ष से हर चुनौतियों को दूर करने और पटरी पर लाने में सफल हो सकता है लेकिन कभी-कभी बिना सोचे-समझे अधिक खर्च कर देने से आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह किसी भी तरह के जोखिम से बचें। बिना सोचे-समझे पूंजी निवेश न करें। शुक्र मंत्र एवं किसी देवी की पूजा करने से चुनौतियाँ दूर हो सकती हैं और कई महत्वपूर्ण कार्य पटर पर आ सकते हैं।
वृश्चिक (Scorpio) – (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि जातकों का समय अनुकूल बना रह सकता है। जातक अपनी कार्य योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। किसी बड़े लक्ष्य के प्राप्त की दिशा में अनुकूल परिस्थितियाँ बन सकती हैं जिससे जातक का मन उत्साहित हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। नौकरी पेशा मे लगे जातकों का प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। व्यापार आदि की दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम है।
धनु (Sagittarius) – (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों का समय अनुकूल हो सकता है। शासन-प्रशासन का सहयोग मिल सकता है जिससे कई तरह की चुनौतियाँ दूर हो सकती हैं। थोड़ी बहुत अनावश्यक प्रकार की चिन्तायें मन में रह सकती हैं, लेकिन कोई बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य बनने से जातक राहत महशूस कर सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यापार आदि की दृष्टि से समय अनुकूल होने से जातक बड़ा लाभ अर्जित करने में सफल हो सकता है।
मकर (Capricorn) – (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जुला हो सकता है। यद्यपि स्वास्थ्य सम्बंधी थोड़ी-बहुत चुनौतियाँ बनी रह सकती हैं, लेकिन जातक अपनी सक्रियता एवं कार्य योजनाओं से स्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। खूब परिश्रम से जातक कई चुनौतीपूर्ण कार्यों को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशीलता और लोगों के सहयोग से जातक अपनी आर्थिक स्थिति को भी अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है।
कुंभ (Aquarius) – (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिला-जुला हो सकता है। यद्यपि राहु-केतु के कारण चुनौतियाँ बनी हुई हैं, लेकिन शनि की उतरती साढ़ेसाती के कारण जातक को थोड़ी राहत मिल सकती है और जातक अपनी कार्य योजनाओं का थोड़ा विस्तार करने में सफल हो सकता है। निर्माण कार्यों में लगे जातकों का समय भी मिला-जुला हो सकता है। चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते हैं।
मीन (Pisces) – (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वाले जातकों का समय मिला-जुला हो सकता है। थोड़ा खर्च की अधिकता भी बन सकती हैं। शनि की साढ़ेसाती के कारण कई महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में अभी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लग्नेश गुरू पर शुक्र एवं बुध का प्रभाव बना हुआ है जिसके कारण कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण खर्चे बने हुए हैं, लेकिन जातक अपनी दूरदृष्टि से इन परिस्थितियों को थोड़ा अनुकूल बनाने मे सफल हो सकता है। घर-परिवार की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ी रह सकती हैं, लेकिन सूझ-बूझ से जातक हर परिस्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है।✨
