रुद्रपुर। भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अजय भट्ट के रुद्रपुर आगमन पर विधायक शिव अरोरा के आवास पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। विधायक शिव अरोरा ने अपने परिवार सहित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं सांसद अजय भट्ट को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विधायक आवास पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और स्वागत कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उनके जैसे कार्यकर्ता के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद अजय भट्ट के आतिथ्य का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं का मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है और उनसे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, शालिनी बोरा, पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, कुमाऊं अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, राजेश डाबर, गुन्नू चौधरी, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश गुप्ता, जगदीश विश्वास, नीरज बत्रा, राजकुमार चौधरी, पंकज बांगा, उमेश पासरीचा, विक्की घई, निशान ढल्ला, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, सुखदेव भल्ला, जितेन्द्र संधू, राधेश शर्मा, शंकर विश्वास, सुनील यादव, मनोज मदान, अनमोल विर्क, राजीव ग्रोवर, राजेश बजाज, रमेश कन्याल, आयुष चिलाना, कपिल शर्मा, मयंक कक्कड़, राजेश कामरा, संदीप राव, मनोज छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
