किच्छा में कांग्रेस का दबदबा, अब तक तीन सभासद जीते; भाजपा को एक सीट
किच्छा। नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच किच्छा में कांग्रेस ने सभासद पदों पर बढ़त बनाते हुए अब तक तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं भाजपा के खाते में अभी तक महज एक सभासद सीट आई है। लगातार सामने आ रहे नतीजों से किच्छा के वार्डों में चुनावी तस्वीर तेजी से साफ होती जा रही है।
कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह दूसरे राउंड में लगभग 3000 वोटों से आगे
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, उत्तराखंड
वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी अलीना मलिक ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पूजा को 339 वोटों के अंतर से हराया।
वार्ड नंबर 20 से कांग्रेस प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह विजयी रहे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण सैनी को 33 वोटों से पराजित किया।
वहीं वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी दिव्यांशु अग्रवाल ने जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करन सक्सेना को 360 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
इन नतीजों के बाद किच्छा में सभासद पदों पर कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती दिखाई दे रही है। अब तक घोषित परिणामों में कांग्रेस ने तीन सीटें अपने नाम की हैं, जबकि भाजपा को एक सीट मिली है। हालांकि मतगणना अभी जारी है और शेष वार्डों के परिणाम आने के बाद नगर पालिका की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।
