Congress Protest: SIR के दौरान कथित तौर पर गड़बड़ी के मुद्दे पर विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर अड़ा हुआ है. इसको लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का धरना प्रदर्शन जारी है.

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार (12 अक्टूबर,2026) को कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का आह्वान किया है. इससे पहले राहुल ने कहा कि INDIA गठबंधन दोपहर 3 बजे CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाएगा. इस मौके पर राहुंल गांधी ने चौंकाने वाला दावा करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि आपके 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं. राहुल गांधी ने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और सही जानकारी दे रहे हैं.

हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स अवतार सिंह बिष्ट उत्तराखंड | देश-दुनिया की खबरों पर नजर

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता सोमवार दोपहर 3 बजे सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और कथित वोट चोरी के खिलाफ़ याचिका दायर करेंगे. सोमवार को इंदिरा भवन में ज्ञानेश कुमार पर चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक INDIA गठबंधन के प्रस्तावित मार्च में सभी के शामिल होने का आह्वान किया. यहां तक कहा कि सब लोग इसमें शामिल हैं. भले ही कोई भारतीय जनता पार्टी (BJP) का व्यक्ति ही क्यों न हो.

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार के 200 अधिकारी विपक्ष के संपर्क में हैं और जानकारी दे रहे हैं. राहुल गांधी ने दावा किया कि मैं पीएम मोदी से कहना चाहता हूं कि आपकी सरकार के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में हैं और वे हमें जानकारी दे रहे हैं.

कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

विपक्ष के INDIA गठबंधन ने मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने के लिए कनॉट प्लेस से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का आह्वान किया है. यह मार्च अभिजीत दिपके के नेतृत्व वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली भर में दो दिनों तक कड़ी सुरक्षा और लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद हो रहा है.

दिल्ली में भारी सुरक्षा बल तैनात

पुलिस ने जंतर-मंतर जाने वाली सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी है और प्रदर्शनकारियों को तय विरोध स्थल पर इकट्ठा होने से रोकने के लिए प्रमुख चौराहों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार देर रात एक एडवाइज़री जारी करके नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में ट्रैफिक में रुकावट की चेतावनी दी. ज़मीनी हालात को देखते हुए सुबह 6 बजे से डायवर्ज़न और ट्रैफिक पर पाबंदियां लागू हैं.