वहीं उर्मिला राठौर भी अदालत में उनके बाद आईं. दोनों ने नार्को टेस्ट कराए जाने को लेकर अपनी सहमति का पत्र अदालत को सौंप दिया है. यानि उन्हें अपना नार्को टेस्ट कराए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है. वहीं, उर्मिला ने पूर्व कर्मचारी अंकित की मौत को लेकर भी नए आरोप लगाकर जांच में एक और सवाल खड़ा कर दिया है. आइये जानते हैं इस बारे में…
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
दरअसल, बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका पर आज देहरादून स्थित विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) की अदालत में सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर को पेश होना था. अदालत में मुख्य रूप से यह दर्ज किया जाना था कि वह पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराने के लिए अपनी स्वेच्छा से सहमति दे रहे हैं या नहीं. इस मामले में कथित VIP की संलिप्तता को लेकर अभिनेत्री और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की तथाकथित पत्नी उर्मिला सनावर के दावों और उजागर ऑडियो क्लिप्स की सच्चाई जांचने के लिए सीबीआई यह वैज्ञानिक परीक्षण कराना चाहती है. नार्को टेस्ट से हत्याकांड से जुड़े कथित VIP के राज और कई अहम अनसुलझे सुरागों से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है.
पहले सुरेश राठौड़ पहुंचे अदालत
इसके बाद आज सुरेश राठौड़ पहले अदालत के सामने पेश हुए और उन्होंने अंकिता को न्याय दिलाने और कथित VIP का खुलासा करने की मांग के बीच अब पूर्व विधायक राठौड़ देहरादून कोर्ट पहुंचे और उन्होंने नार्को टेस्ट के लिए तैयार होने की बात कही. मीडिया से बातचीत में सुरेश राठौड़ ने नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति से जुड़ा पत्र भी दिखाया. उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं. राठौड़ ने यह भी कहा कि उन्होंने किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाए हैं. हालांकि, वायरल ऑडियो को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.
https://youtube.com/watch?v=QjGMkDuHY-s%3F1%3D0%26playsinline%3D1%26modestbranding%3D1%26autoplay%3D1%26loop%3D1%26enablejsapi%3D1%26origin%3Dhttps%253A%252F%252Fm.test.in%26widgetid%3D1%26forigin%3Dhttps%253A%252F%252Fm.test.in%252F%26aoriginsup%3D1%26vf%3D1
वहीं, सुरेश राठौड़ की तथाकथित पत्नी उर्मिला राठौर भी देहरादून की सीबीआई कोर्ट पहुंची और नारको टेस्ट के लिए हामी भरी. उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने टेस्ट के लिए सहमति जताई है, लेकिन उर्मिला ने पूर्व कर्मचारी अंकित की मौत को लेकर भी नए आरोप लगाकर जांच में एक और सवाल खड़ा कर दिया है. दरअसल, उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो वायरल किए थे. जिसके बाद VIP को लेकर सवाल उठे थे. उन सभी दावों की पड़ताल कर रही सीबीआई ने दोनों को नार्को टेस्ट के संबंध में नोटिस दिया था. इसी क्रम में शुक्रवार को देहरादून की सीबीआई कोर्ट पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर ने हर तरह का टेस्ट देने की बात कही. इसी दौरान उर्मिला ने मांग उठाई कि जांच में अंकिता हत्याकांड के साथ सुरेश राठौड़ के पूर्व कर्मचारी अंकित की मौत का मामला भी शामिल किया जाए. उन्होंने अंकित की हत्या किए जाने का दावा किया, अब देखना होगा कि सीबीआई इन आरोपों को लेकर क्या रुख अपनाती है और नार्को टेस्ट की प्रक्रिया आगे किस तरह बढ़ती है.

कोर्ट ने दोनों को दिया पुनर्विचार के लिए टाइम
हालांकि सीबीआई कोर्ट ने 26 अक्टूबर को सुरेश राठौड़ उर्मिला सनावर को दोबारा कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है. भले ही दोनों ने आज नार्को टेस्ट के लिए अपनी सहमति दे दी है, लेकिन एक बार फिर पुनर्विचार के लिए 26 तारीख तक का टाइम दिया है. यानि 26 तारीख के बाद ही नार्को टेस्ट का आगे का प्रोसीजर शुरू होगा, वही न्यूज़ 18 से बातचीत करते हुए उर्मिला सनावर ने बताया कि उन्होंने कोर्ट में यह भी प्रस्ताव रखा है कि नार्को टेस्ट मीडिया के सामने हो.