राज्य स्थापना दिवस पर संस्कृत और पहाड़ी संस्कृति की छटा, जीजीआईसी पंतनगर की छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां


गांधी पार्क रुद्रपुर में आयोजित समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां, संस्कृत भाषा और उत्तराखंड की लोकपरंपराओं को दिया विशेष महत्व

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर


रुद्रपुर, 09 नवंबर 2026। उत्तराखंड के 27वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी पार्क स्थित श्रीराम पार्क में आयोजित जनपद स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विशेष छटा देखने को मिली। जीजीआईसी पंतनगर की छात्राओं सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपराओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में संस्कृत भाषा को विशेष महत्व दिया गया। विद्यार्थियों ने संस्कृत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक संस्कृति और संस्कृत भाषा की महत्ता का संदेश दिया। इन प्रस्तुतियों ने यह भी दर्शाया कि नई पीढ़ी को अपनी प्राचीन भाषाओं, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़ना कितना आवश्यक है।
जीजीआईसी पंतनगर की छात्राओं की प्रस्तुतियां समारोह का प्रमुख आकर्षण रहीं। इसके साथ ही अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। पहाड़ी गीतों और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की सांस्कृतिक टीम ने भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। समारोह में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, महापौर विकास शर्मा, पूर्व मेयर एवं राज्य मंत्री रामपाल सिंह, राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश कोली, किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, गदरपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गम्बर, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी रमा गोस्वामी और उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट मौजूद रहे।
राज्य आंदोलनकारी परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट के साथ हरीश पनेरू, पीसी शर्मा, एसके नैय्यर, कांति भागुनी, नसरीन कुरैशी, जहांगीर कुरैशी, अनिल चौहान, केके बत्रा, बलराज सिंह, सुनील चौहान, चन्द्रा पंत, जानकी जोशी, देवकी बिष्ट, सावित्री जोशी, डॉ. ललित मोहन उप्रेती, हरविंदर चुग, सतीश चुघ, अमित नारंग और भारत भूषण चुघ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राज्य स्थापना दिवस समारोह को विशेष पहचान दी। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने संस्कृत भाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सुंदर संदेश दिया।

Advertisement