प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का समापन आज से शुरू हो गया है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:05 बजे विधिपूर्वक बंद किए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सेना के बैंड की धुनों के बीच अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव के लिए रवाना हुई।

अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। अब अगले छह महीनों तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन मुखबा स्थित मुखीमठ में कर सकेंगे।

मंगलवार सुबह से ही गंगोत्री धाम में कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया आरंभ हो गई थी। तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक और आरती की, जबकि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। निर्धारित मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:05 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।


इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। डोली यात्रा के दौरान सेना के बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों से पूरा धाम भक्तिमय हो गया। शीतकाल में गंगोत्री धाम में साधनारत रहने वाले साधु-संतों और मंदिर, आश्रम तथा होटलों के कर्मचारियों ने मां गंगा को भावभीनी विदाई दी।

इस वर्ष गंगोत्री धाम की यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या अच्छी रही। कपाट खुलने से लेकर अब तक दस लाख से अधिक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के अंतिम दिन भी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने कपाट बंद होने से पहले मां गंगा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर सेवा के बंद और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की दोनों के बीच अपने शीतकाल प्रवास मुखबा के लिए रवाना हो गई.

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर वहां हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे. गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने गंगा घाट पर मां गंगा का अभिषेक और आरती की. गंगोत्री मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक विधि विधान से अनुष्ठान संपन्न कराए गए, क्योंकि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की निर्धारित तिथि और समय होता है. सेना के बंद और पारंपरिक वाद्य यंत्रों गाजे बाजे के साथ मां गंगा की उत्सव डोली को मुखबा गांव के लिए रवाना किया गया.


कपाट बंद होने के अवसर को विशेष और यादगार बनाने के लिए गंगोत्री मंदिर को पांच क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया था। रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी। मंदिर परिसर में फूलों की सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच धाम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ था।

प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का समापन आज से शुरू हो गया है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड की चार धाम में गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को खुले थे. इस दौरान गंगोत्री धाम में 1006463 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. साल 2025 में गंगोत्री धाम में 770391 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे. यानी इस बार 2026 में 2 लाख 35 हजार ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. इसके अलावा गंगोत्री धाम में वाहनों की संख्या 116629 रही.वहीं साल 2026 में 21 लोगों की मौत गंगोत्री धाम में स्वास्थ्य खराब होने के चलते हुई.

प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का समापन आज से शुरू हो गया है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व और गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को दोपहर 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

गंगोत्री धाम के अलावा यमुनोत्री केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे.चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या की बात करें तो 6441008 लोगों ने दर्शन किए,जिसमें सबसे ज्यादा बद्रीनाथ धाम में अबतक करीब 2245745, केदारनाथ में 1913815, यमुनोत्री धाम में 88248, दर्शन श्रद्धालुओं ने किए हैं. इसके साथ ही सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब में भी 390696 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.

Advertisement