अन्य आरोपियों की पहचान नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु बोनी के रूप में हुई है। आरोप है कि चारों युवकों ने मुखानी कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में किशोरी को डराकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
अवतार सिंह बिष्ट,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | उत्तराखंड, देश-दुनिया और जन सरोकारों की खबरों पर नजर
घर से घूमने निकली थी किशोरी
जानकारी के अनुसार, पीड़िता हल्द्वानी की रहने वाली है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। किशोरी घर से घूमने के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।
बाद में परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे मुखानी थाने पहुंचे और चार युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि युवक किशोरी को बहलाकर और डराकर मुखानी क्षेत्र के एक होटल में ले गए थे। वहां उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए गए।
धीरज बिष्ट समेत चारों आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में धीरज बिष्ट भी शामिल है, जिसने हाल ही में एमबीपीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गया था।
होटल के सीसीटीवी फुटेज की जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद होटल परिसर का निरीक्षण किया गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। शुरुआती जांच में घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज से शिकायत में लगाए गए आरोपों को समर्थन मिलने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। वहीं, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मामले में संबंधित कानूनी धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एबीवीपी ने भी की कार्रवाई की मांग
घटना सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी इसकी निंदा की है। संगठन के उत्तराखंड प्रदेश मंत्री यशवंत पंवार ने कहा कि परिषद पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहायता करेगी। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की पहचान और निजता सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने मामले से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया है।
NSUI का कहना है कि इसमें धीरज बिष्ट भी शामिल है, जो MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की ओर से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी था.
NSUI ने भाजपा की उत्तराखंड सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वह इस जघन्य मामले को किसी भी राजनीतिक दबाव में दबने, कमजोर पड़ने या समय के साथ भुला दिए जाने नहीं देगी.
NSUI ने पीड़िता को न्याय दिलाने, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने और दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है.
हल्द्वानी कांड पर BJP सरकार को NSUI की चेतावनी
इस मामले पर NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, हल्द्वानी की घटना बेहद चिंताजनक है और हमारी बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर ऐसी अमानवीय घटना हुई है और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ABVP का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी शामिल है. कानून को अपना काम करना चाहिए और पीड़िता को बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के न्याय मिलना चाहिए.

