रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आवास विकास क्षेत्र 1 .32 करोड़ की लागत से राज्य योजना के अंतर्गत ब्रहस्पति मन्दिर से अटरिया मोड़ तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का विधायक शिव अरोड़ा द्वारा फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया, इस दौरान आवास विकास शिव शक्ति मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक शिव अरोड़ा का जोरदार स्वागत किया गया,वहीं इस रोड को लेकर स्थानीय लोगों में बहुत लंबे समय इसके निर्माण कार्य की मांग। कर रहे थे, जानकारी अनुसार विगत 15 वर्ष से इस रोड की हालत खस्ता थी,साथ ही बरसात में जल भराव से रोड पर आवागमन आम जनता के लिए मुश्किल हो जा रहा था ,स्थानीय लोगों द्वारा विधायक को इस जर्जर रोड की स्थिति से अवगत कराया गया तो वहीं विधायक शिव अरोड़ा ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपका विधायक इस रोड को बनवा कर देगा तो वहीं प्रदेश की विकास रूपी सोच रखने वाली धामी सरकार के माध्यम से इस रोड को राज्य योजना में पास कराया गया इसके बाद यह बृहस्पति मंदिर से शिव मंदिर होते हुए अटरिया मोड तक महत्वपूर्ण मार्ग का विधायक शिव अरोड़ा द्वारा शिलान्यास कर दिया गया इससे स्थानीय लोगों में बहुत खुशी नजर आई। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार विधायक शिव अरोड़ा को मिठाई खिलाकर किया वहीं विधायक ने कहा की इंटरलॉकिंग टाईल्स मार्ग बनने से इस रोड पर जल भराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी और पहले के मुकाबले रोड चौड़ी बनेगी जो नाली से नाली तक चौड़ी होगी जिससे जाम लगने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मैं अभी 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण नहीं हुआ उन्होंने विगत 15 दिन में 15 किलोमीटर से भी अधिक की रोड का विधानसभा में शिलान्यास कर दिया जिनमें कुछ का कार्य प्रगति पर है और कुछ बनकर तैयार होकर आम जन को समर्पित हो गई उन्होंने कहा कि वह कार्य करने में विश्वास रखते हैं उसको पूरे प्रामाणिकता के साथ करके भी दिखाएं।विधायक शिव अरोरा ने आवास विकास में शिव शक्ति मंदिर रोड से अटरिया मोड तक जाने वाली राज्य योजना से स्वीकृत सवा किलोमीटर इंटरलॉकिंग टाईल्स मार्ग का फीता काटकर किया शुभारंभ , विधायक बोले विकास कार्य से कोई क्षेत्र नहीं रहेगा अछुता

इस दौरान कार्यक्रम में राजेश जग्गा,रमेश कालरा,रीना जग्गा,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, आदेश शर्मा मनोज मदान, उमेश पसरिचा बिट्टू विशाल बांगा,सीमा देवी बाबू सिंह चौहान,राधेश शर्मा, बृजमोहन ,नरेश ,जयपाल सिंह, […]

रूद्रपुर। नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने पर आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी वासियों ने निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह को एक कार्यक्रम में लड्डुओं से तोल कर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और निवर्तमान पार्षदों का फूलामालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद रूद्रपुरवासियों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक की सौगात मिली है। सरकार ने गरीबों को निःशुल्क मालिकाना हक […]

रूद्रपुर। नगर निगम की ओर से शैल भवन में स्वीकृत आरसीसी ओपन शेड के निर्माण कार्य का निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह एवं शैल सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारम्भ किया।

बता दें नगर निगम बोर्ड की बैठक में गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में आरीसीसी ओपन शेड के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया था। जिसके बाद निवर्तमान मेयर रामपाल […]

रुद्रपुर, 08 मार्च,2024- मुख्य चिकित्सा कार्यालय सभागार में महिला दिवस मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम मैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा महिलाओं को एनीमिया ,ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिलाओं को स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई । तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोक्सो एक्ट, एडॉप्शन एवं जुनाइयल जस्टिस बोर्ड, वात्सल्य योजना एवं विभाग द्वारा चलाई जारी रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।जिला जिला समयंक प्रदीप मेहरा द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कानूनी जानकारी दी गई तथा लिंगानुपात के संबंध आंकड़े दिए गए।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं के सम्मान में वृक्षारोपण भी किया गया तत्पश्चात उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेमोंटो देकर सम्मानित किया गया साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त महिलाओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। मंच का संचालन डॉ राजेश आर्य द्वारा की गई।

इस अवसर पर अमृता शर्मा प्रभारी कलेक्ट, अपर नगर आयुक्त शिल्पा, अनुपमा फुटेला, डॉ अंजलि सोलंकी, सीडीपीओ आशा नेगी, डॉ अमृता शर्मा, हीरा जंगपांगी आदि उपस्थित थे।

रूद्रपुर।नजूल भूमि पर मालिकाना हक के पट्टे मिलने पर रविन्द्रनगर वासियों ने निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।रविन्द्र नगर धोबीघाट में आयोजित कार्यक्रम में नजूल भूमि पर मालिकाना हक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, पार्षदों और भाजपाइयों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया और मुख्यमंत्री एवं निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर के गरीब परिवारों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि दशकों पुरानी नजूल भूमि पर […]

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के पुलिस लाइन पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी कार्यकर्ताओं से मिले। इसके बाद सीएम पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए और पीएम नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना। इसके बाद सीएम धामी गांधी मैदान में पहुंचे। इस दौरान पुष्प वर्षा कर महिलाओं ने सीएम का स्वागत किया।

रुद्रपुर, 06 मार्च,2024- ● मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि पट्टा निःशूल्क वितरण।● प्रधानमंत्री आवास योजना के 403 को स्वामित्व पत्र वितरण।● 56704.93 लाख के 222 […]

रुद्रपुर,केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट जी को पुनः नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर स्वागत  समारोह शैल सांस्कृतिक समिति ,शैल परिषद द्वारा शैल भवन रूद्रपुर मै आयोजित हुआ।

 पुनः लोक सभा प्रत्याशी बनाए जाने पर, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के रुद्रपुर प्रथम बार आगमन पर, नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के उपरांत, शैल […]

रुद्रपुर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाॅधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का निःशूल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन व लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें।

रूद्रपुर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रुद्रपुर आ रहे है। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार श्री धामी 06 मार्च को देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.05 […]

रूद्रपुर 04 मार्च, 2024- 06 मार्च बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रूद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को मंच, सेफ हाउस, कुर्सी, वैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। रूद्रपुर 04 मार्च, 2024- 06 मार्च बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रूद्रपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी उदयराज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को मंच, सेफ हाउस, कुर्सी, वैरिकेटिंग आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण निर्माण विभाग को विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री आगामी बुधवार को गांधी पार्क में विभिन्न विभागों के विकास कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास करेगें साथ ही नजूल भूमि एवं पीएम आवास के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेगें। उन्होने मौके पर पार्क की साफ-सफाई कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये।

निरीक्षण के दौरान विधायक शिव अरोरा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, मनोज कत्याल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, शिप्रा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि राजकुमार, अधिशासी अभियन्ता आरडब्लूडी पंकज […]

रूद्रपुर 04 मार्च, 2024- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रचार-प्रसार हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली सामाग्री दरों के निर्धारण हेतु अपर जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित हुई।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी का निर्वाचन व्यय आयोग द्वारा 95 लाख निर्धारित किया गया है। प्रत्येक प्रत्याशी द्वारा अपना व्यय रजिस्टर बनाया जायेगा साथ ही नामांकन से पूर्व प्रत्याशी को नया बैंक खाता खोलना होगा। प्रत्याशी द्वारा सभी प्रचार माध्यमों से किये जाने वाले व्यय को निर्धारित सामाग्री व्यय दरों के अनुसार ही लेखा में अंकन करना होगा। उन्होने बताया कि इन्ही निर्धारित दरों के आधार पर व्यय लेखा टीम द्वारा भी व्यय अंकन किया जायेगा। उन्होने बताया प्रत्येक प्रत्याशी को निर्वाचन के दौरान तीन वार व्यय प्रेक्षक के समक्ष अनिवार्य रूप से लेखा रजिस्टर परीक्षण कराना अनिवार्य होगा।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियो को यह भी बताया कि निर्वाचन के दौरान दस हजार तक ही कैश के रूप खर्च किया जा सकेगा व दस हजार से अधिक का व्यय चैक या ऑनलाईन द्वारा किया जायेगा साथ ही फर्म या व्यक्ति से भी दस हजार से ज्यादा कैश लिया भी नही जा सकेगा। उन्होने कहा कि प्रिंटिगं प्रेस में प्रचार सामाग्री छापने हेतु प्रत्याशी अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि द्वारा लिखित आर्डर अनिवार्य रूप से प्रिंटिगं प्रेस देना होगा।उन्होने कहा कि प्रत्याशियों द्वारा छपवाये जाने वाले प्रचार-प्रसार सामाग्री के मुख पर प्रिटिंग लाइन के साथ ही प्रचार सामाग्री की संख्या अवश्य लिखी होनी चाहिए। उन्होने कहा कि प्रचार-प्रचार वाहनों व रैलियों की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी। उन्होने कहा कि प्रचार सामाग्री का परिवहन करने हेतु सभी प्रकार की स्वीकृति भी अनिवार्य होगी।

बैठक में नोडल व्यय/मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार, एआरटीओ चक्रपाणि मिश्रा, उप निदेशक खनन अमित गौरव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, सहायक अभियन्ता […]