प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 10 वर्षों में जो विकास हुआ वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है। देश के साथ उत्तराखंड को बहुत आगे लेकर जाना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि 60 साल तक देश पर राज करने वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए, अब देश में आग लगने की बात कह रहे हैं। उनका इशारा राहुल के उस बयान की ओर था कि अगर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी।

उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करते हुए मोदी ने कहा, आपातकाल की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है। इसलिए वह जनादेश के विरोध में लोगों को […]

रूद्रपुर 02 अप्रैल, 2024 (सू.वि.)- लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष व पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु सामान्य प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार व रिटर्निंग आफिसर उदयराज सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बीयू, सीयू, वीवी पैट (ईवीएम) का द्वितीय रेण्डमाईजेशन कलेक्टेªट स्थित वीसी रूम में किया गया। इस द्वितीय रेण्डमाईजेशन से वीयू, सीयू एवं वीवी पैट का विधानसभाओं में बूथ आवंटित हो गये है।रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि 04-नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के 14 विधानसभाओं में कुल 3212 बीयू, 3212 सीयू व 3427 वीवी पैटों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। जिन्हे अब बूथ आवंटित हो गये है। उन्होने बताया कि 07 अप्रैल को जनपद के 1901 बीयू, 1901 सीयू व 2047 वीवी पैट को वेयर हाउस से बगवाड़ा मंडी स्ट्रांग रूम में स्थानान्तरित किये जायेगें, जहां पर सभी मशीनों को मतदान के लिए तैयार किया जायेगा। उन्होने सभी प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों से अपील किया कि वे अवश्य उपस्थित रहे।रेण्डमाईजेशन के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, नैनीताल फिंचा राम चौहान, नोडल ईवीएम टीएस मर्तोलिया, नोडल प्रेक्षक बीएस चलाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी लक्ष्मी चौहान सहित प्रत्याशी जीवन चन्द्र उप्रेती, भाजपा प्रतिनिधि प्रमोद मित्तल, कांग्रेस प्रतिनिधि संजय किरौला, महानगर महामंत्री कांग्रेस सुनिल आर्य, महानगर सचिव मनोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे व सीसी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना जुड़ी थी।

रुद्रपुर शंखनाद  रैली पिछले दस वर्षों में जितना विकास उत्तराखंड का हुआ है उतना आजादी के बाद के 60-65 साल में भी नहीं हुआ। मंच पर उपस्थित लोगों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, विधायक सौरभ बहुगुणा, अजय भट्ट नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा प्रत्याशी, अजय टम्टा लोकसभा प्रत्याशी अल्मोड़ा, बलराज पासी, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, आदि भाजपा नेताओं  की मंच पर उपस्थिति में देश के प्रधानमंत्री का संबोधन क्या कुछ कहा प्रधानमंत्री ने हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स कि यह खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुद्रपुर मोदी मैदान पहुंचकर विजय शंखनाद रैली कार्यक्रम में की शिरकत, मोदी को सुनने भारी संख्या में पहुंचे है लोग। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। सीएम ने […]

ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की विजय शंखनाद रैली- रामपाल सिंह

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अप्रैल को प्रस्तावित चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान में जुटे निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि 2 अप्रैल को […]

रुद्रपुर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पीएम नरेंद्र मोदी के हृदय में बसता है। 10 वर्षों के कालखंड में उत्तराखंड राज्य के लिए एक से एक योजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि की योजनाएं आज गतिमान है। हमेशा उत्तराखंड के लोग पीएम मोदी का इंतजार करते हैं और वे कृषि बहुल औद्योगिक नगरी […]

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के आवास पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य लोगों के साथ राजनैतिक परिदृश्य को लेकर चर्चा की। भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम गुरूवार सुबह अचानक निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह के शक्ति विहार स्थित निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर रामपाल सिंह और उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित पार्टी के कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की और चुनाव को लेकर आवश्यक मार्ग दर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड बहुमत से केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है, लेकिन संभावित जीत से अति उत्साह में आने के बजाय कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जी जान से जुटें। हर कार्यकर्ता को प्रयास करना है कि जीत रिकार्ड मतों से हों।

सात प्रत्याशियों ने किया आज नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से नामांकन हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स से अवतार सिंह बिष्ट

रुद्रपुर 27 मार्च 2024 1 / रमेश कुमार पुत्र नरेश चन्द्रनिर्दलीय 11;19 am 2/ जीवन चन्द्र उप्रेती पुत्र मोती राम उप्रेतीभारत की लोक जिम्मेदार पार्टी12:10 pm 3/ अजय भट्ट पुत्र […]

शैल सांस्कृतिक समिति, शैल परिषद के द्वारा आज गंगापुर रोड स्थित शैल भवन में खड़ी होली का आयोजन किया गया ।जिसमें स्थानीय होलियारों ने भाग लिया। पुरुषों ने गया झोड़ा,थिरकन लगी महिलाएं होलियार।। सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी आयोजन स्थल पर की गई थी। आलू के गुटके हरि खट्टी मीठी तीखी चटनी के साथ चाय चुस्कियां का आनंद लेते रहे होलियार।

शैल सांस्कृतिक समिति के पूर्व उम्र दराज कोषाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट जो की हाल फिलहाल दिवंगत हो गए थे। परिषद के महासचिव दिवाकर पांडे ने स्वर्गीय मोहन सिंह बिष्ट द्वारा […]

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधम सिंह नगर इकाई के द्वारा रुद्रपुर में होली मिलन समारोह।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा फूलों की होली खेली गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि फूलों की होली प्रत्येक वर्ष श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले खेली जाती हैं ।जिसमें प्रदेश के लगभग सभी राज्य पत्रकारों को आमंत्रित किया जाता है। होली मिलन समारोह पूरी तरह आध्यात्मिक से उत्प्रोत रहता है। जिसमें राधा कृष्ण की होली खेली जाती है। इस बार भी प्रतिष्ठित कलाकारों के द्वारा होली का मंचन किया गया। सभी लोगों ने होली का लुप्त उठाया ,होली मिलन समारोह में आसपास के प्रमुख प्रमुख लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया जाता है ।आयोजन स्थल पर ही रात्रि भोजन की व्यवस्था भी रहती है । होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव विश्वजीत नेगी, विधायक शिव अरोड़ा रुद्रपुर, विधायक किच्छा तिलक राज बहेड, विपिन  जलहोत्रा,प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ,अनिल चौहान,पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, संजय जुनेजा,पूर्व मेयर पति सुरेश कोली, रोशन अरोड़ा, मनोज छाबड़ा, दिवाकर पांडे, गोपाल सिंह पटवाल, दीपा जोशी, ममता त्रिपाठी ,शालिनी बोरा, हरविंदर चुग, बलविंदर सिंह बल्लू, विराट आर्य,संजय ठुकराल , योगेश वर्मा, दिनेश चंद्र भट्ट दिनेश बम, राजेंद्र बोहरा, दीपक चिराया , एडवोकेट अयोध्या प्रसाद आजाद,गगन कांडपाल, आदि उपस्थित थे। स्थानीय लोगों के अनुसार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली का हमें इंतजार रहता है। यह होली रुद्रपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जनपदों में भी खूब चर्चा होती है । यह होली मिलन समारोह का उधम सिंह नगर का सबसे बड़ा आयोजन है। जहां एक और होली में लोग हुड़दंग मचाकर होली खेलते हैं। तो वही श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा आध्यात्मिक होली खेली जाती है। जिससे हमारे युवा पीढ़ी या फिर नई पीढ़ी को एक मार्गदर्शन मिलता है। और हम प्रत्येक वर्ष परिवार होली में पहुंचते हैं।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन 20 को करायेगी भव्य होली मिलन समारोहरुद्रपुर -जिला उधम सिंह नगर मुख्यालय की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आगामी 20 मार्च को रुद्रपुर शहर में भव्य होली समारोह कार्यक्रम का आयोजन करेगी ।जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि पिछले लगभग 8 वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन रुद्रपुर में ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र में भी होली मिलन समारोह का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष 20 मार्च को शहर के कंचन तारा होटल में भव्य होली समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न राजनीतिक ,सामाजिक , व्यापार मंडल तथा पत्रकारिता क्षेत्र के तमाम लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे ।उन्होंने कहा कि होली का समारोह आपसे प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है ऐसे में पत्रकार यूनियन का सदैव प्रयास रहा है कि वह सदैव समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर आपसी प्रेम भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करें। होली का समारोह आपसी मिलन और रंगों का पर्व है ऐसे में इन लाल ,हरे, पीले, गुलाबी रंगो के जरिए हम एक दूसरे के गले मिलकर उनसे अपनी भावनाएं प्रेषित कर सकते हैं और सभी को सफल जीवन की शुभकामनाएं दे सकते हैं ।ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने होली मिलन समारोह को लेकर सभी से कंचन तारा होटल में आगामी 20 मार्च को शाम पांच बजे सभी मित्रों और सहयोगियों से वहां पहुंचने की अपील की है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के द्वारा प्रत्येक वर्ष फूलों की होली का आयोजन किया जाता है। जिसमें रुद्रपुर, उधम सिंह नगर व पूरे उत्तराखंड क्षेत्र से पत्रकारो का जमावड़ा रहता है।श्रमजीवी […]