रूद्रपुर, 13 सितंबर, 2024/ अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड रूद्रपुर, पीसी पांडे ने बताया कि सोशल मीडिया द्वारा संज्ञान में आया है कि गुलरभोज डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ गया है एवं सांय 4 बजे डैम के गेट खोले जाएंगे। जिसके क्रम में उन्होंने बताया कि वर्तमान में जलाशय का स्तर सामान्य है, विगत दिवस से हो रही मूसलाधार बारिश के दृष्टिगत बौर जलाशय के स्तर को मानक के अनुसार सीमित रखने हेतु सुबह से ही जल निकासी की जा रही है। वर्तमान में बौर एवं भाखड़ा नदी में लगभग 1500 क्यूसेक पानी जलाशय में आ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जलाशय का स्तर 788.20 फीट है, जबकि जलाशय का वार्निंग लेवल 795.00 फीट है। जलाशय के स्तर को सीमित करने हेतु 1200 क्यूसेक पानी की निकासी बौर स्पिलवे से की जा रही है। हिंदुस्तान Global Times/print media,शैल ग्लोबल टाइम्स,अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर 8393021000

अधिशासी अभियंता पांडे ने कहा कि जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा हो रही है। जिसको देखते हुए बौर स्पिलवे से जल निकासी को बढ़ाए जाने की आवश्यकता होगी, […]

बरसात में सेवा भाव: पंडित राम सुमेर शुक्ला मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट ने ट्रैफिक पुलिस और जरूरतमंदों को किया छाता वितरण

आज सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर में यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में जुटे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के समक्ष कई चुनौतियां खड़ी हो गईं। इन परिस्थितियों […]

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि पूरे दिन रहने वाली है। इसके साथ ही आज मूल नक्षत्र के साथ आयुष्मान और सौभाग्य योग बन रहा है।

  शुक्र गोचर से बना मालव्‍य योग, छप्‍पर फाड़कर मिलेगा 3 राशियों को धन।  शुक्र जब अपनी स्वयं की राशि या उच्च की राशि में रहता है तो मालव्य योग […]

केंद्र सरकार ने गुरुवार को हल्द्वानी में स्वामी राम कैंसर अस्पताल के विस्तार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी । वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने अस्पताल के विस्तार के लिए 44 पेड़ों को काटने की भी मंजूरी दे दी।

   स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि इस अस्पताल के बनने से कैंसर के मरीजों को एक ही जगह पर कैंसर की पूरी जांच और बेहतरीन इलाज […]

ईडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज (192) पीयूष चावला ने अपनी पसंदीदा ऑल-टाइम इंडिया वनडे इलेवन का चयन किया। पीयूष चावला ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर इस टीम की चयन किया और इस दौरान उन्होंने भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की।

  पीयूष चावला आईपीएल में रोहित की कप्तानी में मुंबई के लिए खेल चुके हैं। रोहित हैं गेंदबाजों के कप्तान रोहित के बारे में बात करते हुए पीयूष चावला ने […]

एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की दो अलग-अलग घटनाओं के आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपित नाबालिग हैं।

  पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है, जहां उन्हें काउंसलिंग दी जाएगी। वहीं, पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने का […]

सोनू पंजाबन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को सोनू पंजाबन उर्फ ​​गीता अरोड़ा की सजा निलंबित करने की अर्जी खारिज कर दी थी. सोनू पंजाबन दिल्ली-एनसीआर में वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के लिए कुख्यात थी।

   दरअसल, 2020 में एक नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति में धकेलने के जुर्म में ट्रायल कोर्ट ने सोनू पंजाबन को 24 साल कैद की सजा सुनाई थी. इसी सजा के […]

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इस बार के चुनाव से राजनीतिक दलों को बहुत उम्मीदें हैं। अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड 58 फ़ीसदी वोटिंग हुई थी।

केंद्र सरकार का कहना है कि धारा 370 हटने के बाद से घाटी में हालत सुधरे हैं। 2020 से लेकर 2024 तक जम्मू-कश्मीर में 6 करोड़ से अधिक टूरिस्ट आये। […]

बदरीविशाल के दर्शन कर वापस लौट रहे एक असम के यात्री दल के वाहन चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर यात्री दल में शामिल एक महिला ने स्टेयरिंग संभाला और वाहन को करीब 30 किलोमीटर दूर कर्णप्रयाग तक पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक दम तोड़ चुका था।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 17 यात्रियों का दल एक वाहन से बदरीनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान सैकोट में वाहन […]

Uttarakhand में आज मौसम ने करवट बदली। सुबह से ही पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

  1 से 8 तक के स्कूल बंद उधर, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए रुद्रपुर के डीएम उदयराज सिंह ने कल (शुक्रवार 13 अगस्त) ऊधमसिंह नगर जिले में […]